धनतेरस पर उल्लास: 12,600 राज्य कर्मचारियों के अकाउंट में पहुंच गया अक्टूबर का वेतन

[ad_1]

रतलाम40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दीपावली के चलते सरकार ने कर्मचारियों के अकाउंट में दीपावली के पहले वेतन जारी करने के आदेश दिए थे। वित्त विभाग के आदेश पर जिला कोषालय ने शनिवार शाम 7.30 बजे तक अधिकांश कर्मचारियों के अकाउंट में सैलरी डाल दी। जिला कोषालय से 12,800 कर्मचारियों को हर महीने सैलरी जारी की जाती है। वित्त विभाग ने कर्मचारियों को दीपावली के पहले वेतन जारी करने के आदेश जारी किए थे। 20 अक्टूबर को दोपहर दो बजे जैसे ही यह आदेश जिला कोषालय में पहुंचा। इसके बाद कोषालय के अफसर और कर्मचारी सैलरी जारी करने में जुट गए।

विभागों से बिल मंगाए और लगाना शुरू किए। सबसे पहले 21 अक्टूबर को सुबह 11 बजे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, निवार्चन विभाग, ट्रेजरी, लेबर कोर्ट के कर्मचारियों का वेतन खातों में पहुंचा। इसके बाद से विभागों के अकाउंट में सैलरी डलना शुरू हुई और धनतेरस यानी शनिवार शाम 7.30 बजे तक 12,600 कर्मचारियों के अकाउंट में सैलरी पहुंच गई, जो 200 कर्मचारी छूटे हैं। उसका कारण उनकी अटेंडेंस नहीं मिलना या अकाउंट में कुछ दिक्कत है।

99% कर्मचारियों के अकाउंट में सैलरी पहुंच गई
जिला कोषालय अधिकारी रमेश मौर्य एवं सहायक कोषालय अधिकारी प्रभुलाल मुनिया ने बताया भोपाल से जैसे ही आदेश मिला। हमने बिल लगाना शुरू किया। सभी कर्मचारियों की मदद से शनिवार शाम तक हमने काम पूरा कर लिया है और 99 फीसदी कर्मचारियों के अकाउंट में सैलरी पहुंच गई है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button