दो दिन लापता छात्र का शव बंद टनल में मिला: ग्वालियर में हाथ-पैर मुंह टेप से बंधे मिले, छात्र का सर भी मिला कुचला

[ad_1]
![]()
ग्वालियर41 मिनट पहले
ग्वालियर में पिछले दो दिन से लापता लड़के का शव जेसी मिल कंपाउंड के टनल में मिली है। उसके हाथ-पैर व मुंह टेप से बंधे मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि किसी भारी चीज से सिर पर वार किया गया है, जिससे मौत हो गई। बाद में बेहोशी की हालत में उसे टेप से बांधकर टनल में डाल दिया गया। मामले में आरोपी रहे युवक ने खुद ही हत्या का खुलासा किया था।
5 साल छोटे समलैंगिक दोस्त से परेशान होकर 20 साल के युवक ने बुधवार को फांसी लगा ली थी। वह मेकअप आर्टिस्ट था। मरने से पहले सुसाइड नोट में लिखा था कि वह इस लड़के वजह से सुसाइड कर रहा है। जो उसका 5 साल से ना सिर्फ शारीरिक शोषण कर रहा है, बल्कि ब्लैकमेल भी कर रहा था। बड़ा होने के नाते मेरी बात पर किसी को यकीन नहीं होगा, इसलिए मैं खुद को खत्म कर रहा हूं। इससे पहले वजह बने लड़के को भी खत्म कर दिया है। बुधवार दोपहर लड़के की साइकिल जेसी मिल कंपाउंड के कुएं में पड़ी मिली थी। पुलिस बुधवार से आसपास इलाके की खाक छान रही थी।
पुलिस काे आशंका है कि युवक ने दोस्त और लड़के को बातों में लगा कर कंपाउंड में लाया था, जहां प्लानिंग के साथ उसकी हत्या कर दी। बाद में घर जाकर खुद भी फांसी लगा ली। उसने 4 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें उसने अपने साथ हुई घटना का ब्यौरा दिया। साहिल ने यह नहीं बताया था कि उसने लाश को कहां छुपाया है, लेकिन साइकिल मिलने के आसपास के स्थान पर पुलिस खोजबीन कर रही थी।
फिलहाल, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीएम रिपोर्ट आने पर होगी हत्या की वजह स्पष्ट
एसएसपी अमित सांघी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह सामने आ सकेगी। गौरतलब है कि कांच मील इलाके में रहने वाले साहिल चौहान ने घर में मंगलवार बुधवार की आधी रात को फांसी लगा ली थी। मौके पर पुलिस को सुसाइड नोट मिला था, तभी से पड़ोसी और दोस्त लड़के की तलाश की जा रही थी।
Source link




