दैनिक भास्कर का ‘रूबरू’ कार्यक्रम आज: बात आपकी और आपके वार्ड की होगी; 10 वार्ड की जनता पूछ सकेगी सवाल

[ad_1]

भोपालएक घंटा पहले

दैनिक भास्कर रूबरू कार्यक्रम के जरिए लोगों की समस्याएं जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहा है।

आम जनता की रोजमर्रा की समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर जनता की आवाज को मंच प्रदान करने के लिए दैनिक भास्कर का अगला ‘रूबरू’ कार्यक्रम रविवार 9 अक्टूबर को प्रभु नगर, ईदगाह हिल्स स्थित कम्युनिटी हॉल में होगा। इसमें भोपाल उत्तर विधानसभा के वार्ड 7 से 18 और 21 के पार्षदों से जनता सवाल पूछेगी। पार्षद इनका जवाब देंगे। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। यानी, 10 वार्ड के लोग अपनी-अपनी समस्याएं जनप्रतिनिधियों को बता सकेंगे।

कार्यक्रम में वार्ड-7 की पार्षद प्रियंका मिश्रा, 8 की पार्षद रेहाना सुल्तान, 9 की पार्षद नाहिद, 10 की पार्षद सरोज असेटी, 11 की पार्षद अनिता कनर्जी, 12 के पार्षद देवेंद्र भार्गव, 13 के पार्षद मनोज राठौर, 14 की पार्षद शीबा मसूद अली, 15 के पार्षद शैलेष साहू, 16 के पार्षद मोहम्मद सरवर, 17 की पार्षद शीतल वर्मा, 18 के पार्षद राजू कुशवाह और 21 की पार्षद विनीता सोनी मौजूद रहेंगी।

चार कार्यक्रमों में बता चुके अपनी समस्याएं
दैनिक भास्कर पिछले चार रविवार से रूबरू कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसके जनता अपनी समस्याएं बता रही हैं और जनप्रतिनिधि उनका निराकरण कर रहे हैं। मौके पर ही समस्याएं दूर की जा रही है।

ये जनता से जुड़ी समस्याएं
सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, अवैध निर्माण, ट्रैफिक, राजस्व आदि जनता से जुड़ी समस्याएं कार्यक्रम के जरिए जिम्मेदारों तक पहुंचाई जाएगी। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस विभाग के अधिकारी भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button