दैनिक भास्कर का ‘रूबरू’ इवेंट: गंदगी, पेयजल, अवैध शराब के साथ बाजार में ट्रैफिक सबसे बड़ी समस्या

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Traffic Is The Biggest Problem In The Market With Garbage dirt, Drinking Water, Illicit Liquor, Officers Solved The Problem On The Spot
ग्वालियर27 मिनट पहले
ग्वालियर में दैनिक भास्कर का तीसरा रूबरू इवेंट आज महाराज बाड़ा सिंधी धर्मशाला में हुआ। रूबरू में आमजन, व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को बताया और जनप्रतिनिधियों से सवाल भी पूछे। रूबरू में मौजूद जनप्रतिनिध और अफसरों ने स्पॉट पर ही समस्याओं का निराकरण किया है। रविवार सुबह शहर के वार्ड क्रमांक 37, 38, 39, 40, 41, 42, 43, 44, 50 के लोगों के लिए रूबरू हुआ है।
यह सभी वार्ड व्यवसायिक दृष्टि से भी अहम हैं। यहां शहर के सभी प्रमुख बाजार आते हैं। इसलिए यहां कचरा-गंदगी, पेयजल, अवैध शराब बिक्री के अलावा ट्रैफिक भी आम लोगों की मूलभूत समस्या थी। जिसका जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने समाधान किया। ट्रैफिक के लिए प्रॉपर प्लान बनाकर उसे लागू करने का आश्वासन दिया गया है।
रविवार को महाराज बाड़ा सिंधी धर्मशाला में दैनिक भास्कर के ‘रूबरू’ कार्यक्रम में वार्ड नंबर-37, 38, 39, 40, 41, 42, 43, 44, 50 की आम जनता शामिल हुई। ‘रूबरू’ में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यरूप से शहर की महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, विधायक ग्वालियर दक्षिण प्रवीण पाठक, नगर निगम सभापति मनोज तोमर, पार्षद अनीता धाकड़, भगवान सिंह कुशवाह, राजाबेटी माहौर, संजीव पोतनीश, मोहित जाट, ममता तिवारी, संजय सिंघल, यामिनी परांडे, अनिल साखला जनप्रनिधियों के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के अलावा बिजली विभाग के अफसर मुख्य रूप से शामिल रहे हैं।

रूबरू कार्यक्रम में आए आमजन और पूछे समस्याओं पर सवाल।
इस तरह आई समस्याएं
शराब कलारी से अवैध शराब बिक रही, पुलिस ने कहा- बंद कराएंगे
वार्ड-37 निवासी मुकेश धाकड ने समस्या रखी की कि लक्ष्मीगंज से लेकर नेहरू पेट्रोल पंप इलाके में गंदगी-कचरा सबसे बड़ी परेशानी है। इसके अलावा वार्ड में नेहरू पेट्रोल पंप व हरेशिव गार्डन के पास दो कलारी हैं। यहां छोटी खिड़की बनाई गई हैं। जहां से ऑफ टाइम में अवैध शराब की बिक्री की जाती है। इस समस्या पर तत्काल एडिशनल एसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की जाए।
गंदा पानी और ट्रैफिक जाम से है बुरा हाल
गिरधारी लाल वार्ड-50 निवासी ने समस्या उठाई है कि उनके इलाके में पेजयल की समस्या है। पानी नहीं आता है आता भी है तो गंदा पानी आता है। इसके अलावा बाड़ा पर ट्रैफिक जाम से बुरा हाल होता है। दोपहर से शाम के समय गाड़ियों के बेतरतीब आने और पार्किंग से परेशानी होती है। गंदे पानी की समस्या के लिए तत्काल नगर निगम के अफसरों ने डिटेल नोट कर टीम को देखने के लिए भेजा है। साथ ही ट्रैफिक के लिए एएसपी गजेन्द्र वर्धमान ने तत्काल प्रॉपर प्लानिंग कर जल्द जाम से निजात दिलाने का आश्वासन दिया है।
सड़कों पर आवारा पशु और गोबर से परेशान मोहल्लेवासी
‘रूबरू’ कार्यक्रम में आमजन वार्ड-43 निवासी शिवरतन ने शिकायत थी कि मोहल्ले में आवारा पशुओं का जमावाड़ा रहता है। सड़कों पर गोबर ही गोबर दिखाई देता है गंदगी से सीवर लाइनें चौक रहती हैं। कई बार शिकायत कर चुके हैं पर कोई सुनवाई नहीं होती है। इस पर महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने तत्काल नगर निगम के अमले को समस्या के समाधान के लिए निर्देशित किया है।
जिम्मेदारों का कहना अच्छी पहल
- महापौर डॉ. शोभा सिकरवार का कहना है कि सबसे पहले दैनिक भास्कर का आभार कि उन्होंने रूबरू कार्यक्रम किया। इसमें जो समस्याएं आई हैं उन पर तत्काल काम कर सुलझाने के लिए कहा है। हर समस्या का समाधान होगा।
- विधायक प्रवीण पाठक ने रूबरू कार्यक्रम के लिए दैनिक भास्कर की सराहना की और कहा कि यह अच्छी पहल है। इससे एक ही मंच पर कई विभाग की समस्याओं को एक ही मंच पर सुलझाया जा सकता है।
- सभापति मनोज तोमर का कहना है कि रूबरू अच्छी पहल है। जो समस्याएं सामने आई हैं उन का जल्द से जल्द समाधान किया गया है। कुछ ऐसी समस्याएं जिन पर प्लानिंग की जरुरत है उनको निगरानी में लिया गया है।
Source link