हरदा में सिख समाज का नगर संकीर्तन: आस्था और शौर्य का प्रदर्शन, पंज प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन

[ad_1]
हरदा5 घंटे पहले
रविवार शाम को रेलवे स्टेशन के पास स्थित गुरूद्वारे से पंज प्यारों की अगुवाई में सिख समाज के लोगों ने नगर संकीर्तन जुलूस निकाला। इसका जगह-जगह समाजिक एवं राजनैतिक दलों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। अमन और प्रेम के संदेश का बखान करते निकाले गए नगर कीर्तन में गुरु नानक देव का गुणगान किया।
गुरुनानक देव के 553वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को नगर कीर्तन चल समारोह धूमधाम से निकाला गया। पंज प्यारों की अगुवाई में निकले इस चल समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गुरुनानक देव जी के इस नगर कीर्तन में पंच प्यारे आगे ध्वजा लेकर चल रहे थे। साथ ही गुरुनानक की तस्वीर को पालकी में निकला।
समाज के महिला पुरुष जुलूस में रास्ते भर शब्द कीर्तन कर चल रहे थे। जिससे सारा माहोल धर्ममय हो गया। शोभायात्रा में सिख समाज की महिलाएं सबद-कीर्तन का गायन कर रही थी। देर शाम तक गुरु आस्था के साथ ही गुरु नाम की गूंज रही। बच्चों से लेकर बुजुर्ग भी गुरु राह में अपनी आस्था पेश करते रहे।
गुरुद्वारे के ज्ञानी जी ने बताया कि गुरुनानक देव जी ने जीवन भर सद्भावना पूर्ण और समानता के लिए लोगों को प्रेरित किया। पंगत और संगत की बात कही, ताकि ऊच-नीच, जातिवाद खत्म हो सके। नारी को सम्मान देने, बराबरी का दर्जा दिए जाने की बात की। अपनी कमाई का दसवां हिस्सा समाज की भलाई में खर्च करने के लिए कहा।
रास्ते में दिखाए जा रहे थे करतब
जुलूस में सिख समाज के युवाओं के साथ-साथ लड़कियों के मार्शल आर्ट, लाठी चालन और तलवारबाजी के रोमांचक करतब देखकर लोग रोमांचित दिखे।





Source link