Chhattisgarh

देवी भागवत कथा श्रवण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

कोरबा – शहर के हृदय स्थल स्थित शारदा विहार में आयोजित सरस संगीतमय श्रीमद्देवीभागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ के षष्ठम दिवस आज लखन लाल देवांगन कैबिनेट मंत्री वाणिज्य एवं उद्योग , सार्वजनिक उपक्रम , वाणिज्यिक कर (आबकारी) , श्रम मंत्री ने सम्मिलित होकर मां दुर्गा की लीलाओं से ओत-प्रोत कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर कथा रसपान के लिए पधारे श्रद्धालुजनों से आत्मीय भेंट एबं स्नेहपूर्ण संवाद हुआ।

जहां कथाव्यास पं० नरेश तिवारी (लाखासर वाले) ने दुपट्टा ओढ़ाकर और कथा के मुख्य यजमान श्रीमति श्वेता देवेन्द्र तिवारी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने समिति की मांग पर छत निर्माण हेतु दस लाख रूपये एवं कार्यक्रम हेतु पच्चीस हज़ार रूपये अनुदान की सहर्ष घोषणा की।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ० संदीप सिंह , कोषाध्यक्ष बेदनाथ तिवारी , उप कोषाध्यक्ष अर्जुन सिंह क्षत्रीय , मंच संचालक हुनेश्वर सिंह राठौर , मृत्युंजय दत्ता , उमाशंकर मिश्रा , चित्रगोविंद पाटले , काशीनाथ गुप्ता , राजेश मिश्रा , मदन शर्मा , राजाराम तिवारी , वार्ड 13 के पार्षद सुषमा रामशंकर साहू सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button