देवास वेदर अपडेट: ठंडी हवाओं ने गिराया पारा, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पहुंचा

[ad_1]
देवास12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नवंबर जैसे-जैसे बीत रहा है वैसे ही अब ठंड का असर बढ़ने लगा है। जिले में पिछले दो दिनों में ठंड का असर काफी बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों से चल रही ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान लगातार गिरावट दर्ज कि जा रही है और तापमान 12 डिग्री पर पहुंच गया है।
जिसके चलते लोगों को गर्म कपड़े पहनकर अपने घरों से बाहर निकलना शुरू कर दिया है। पिछले सप्ताह के मुबाकले इन दिनों ठंड का असर लगातार बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड लोगों कंपकपाने लगी है।
रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज कि जा रही है। हालांकि दिन के समय तेज धूप के कारण ठंड का असर कुछ हद तक कम हो जाता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अब आगामी दिनों प्रतिदिन तापमान में गिरावट दर्ज होगी जिसके कारण ठंड का प्रकोप बढ़ने लगेगा।
Source link