देवास में 40 दान पेटियों की गिनती पूरी: 42 लाख 86 हजार 101 रुपए की दान राशि निकाली, श्रद्धालुओं ने जेवरात सहित फॉरेन करंसी भी की दान

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Dewas
- Donation Amount Of 42 Lakh 86 Thousand 101 Rupees Was Withdrawn, Devotees Also Donated Foreign Currency Including Jewelry
देवास2 घंटे पहले
नवरात्र में माता के भक्तों ने दान स्वरुप लाखों रुपए का दान दान पेटियों में डाला। करीब 40 दान पेटियों में आई दान राशि की गिनती सोमवार को पूरी हुई। जिसमें कुल कुल 42 लाख 86 हजार 101 रुपए की दान राशि प्राप्त हुई। कोरोना के बाद इस बार बड़ी संख्या में माता के भक्त माता चामुण्डा व माता तुलजा भवानी के दर्शन करने पहुंचे। पिछले दिनों शुक्रवार को करीब 30 दान पेटियां खोली गई थी जिसमें 27 लाख 85 हजार 600 रुपए की राशि दान के रूप में प्राप्त हुई थी।
आज 10 पेटियों को खोला गया जिनसे 15 लाख 501 रुपए की राशि का चढ़ावा दान के रुप में प्राप्त हुआ। नवरात्र में आई कुल दान राशि 42 लाख 86 हजार 101 रुपए प्राप्त हुई। जो पिछली बार की राशि से करीब 8 लाख रुपए अधिक है। दान राशि को गिनने के लिए करीब 125 से ज्यादा पटवारी और राजस्व अधिकारियों की टीम लगी।
पिछले दिनों दान पेटियों में विदेशी नोट और सिक्के निकले। आज खोली गई दान पेटियों से एक नेपाल व दो फारेन करंसी के सिक्के मिले। इसके साथ ही माता को जेवरात में एक सोने का कांटा,चांदी के दो स्वास्तिक दो नग,चांदी का छत्र एक नग,पांच जोड़ चांदी की बिछुड़ी, माता के पैर दो जोड़ चांदी के व एक छोटा स्वास्तिक चांदी का यह भी सब जेवरात दान पेटी से निकले।
Source link