देवास में केमिकल कंपनी में लगी आग: आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

[ad_1]

देवासएक घंटा पहले

औद्योगिक क्षेत्र स्थित नवीन फ्लोरिन इंटरनेशनल लिमि. में शुक्रवार शाम को आग लग गई। केमिकल कंपनी से आग की लपटे उठने लगी। आसमान में काला धुआं भी दिखाई देने लगा।

सूचना मिलते ही एक के बाद नगर निगम की 3 दमकल कंपनी पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग से कंपनी में कितना नुकसान हुआ, इसका कोई आकलन नहीं हो पाया। कंपनी में आग की सूचना के बाद कंपनी में काम करने वाले कुछ लोगों के परिजन भी कंपनी गेट के बाहर पहुंचे और कंपनी के अंदर लगी आग की जानकारी लेते रहे है।

बताया जा रहा है कि संभवत: आग शार्ट सर्किट के चलते लगी थी। जिस स्थान पर आग लगी थी। वहां केमिकल रखा लेकिन कार्य बंद था। इधर, नगर निगम के सहायक फायर अधिकारी प्रतीक शर्मा ने बताया कि नवीन फ्लोरिन में आग लगने की सूचना हमें मिली थी। उसके बाद फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। कंपनी के केमिकल के प्लांट में आग लगी थी। कोई जनहानि नहीं हुई। जिस जगह आग लगी थी वहां काम बंद था। शार्ट-सर्किट से आग लगी थी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button