बालाघाट में बोले वीडी शर्मा: MP में राहुल गांधी आए या कोई भी आए, यहां झूठ, छल-कपट की राजनीति नहीं चलेगी

[ad_1]
बालाघाटएक घंटा पहले
बालाघाट भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बालाघाट में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में राहुल गांधी आए चाहे कोई भी आए यहां पर झुठ छल-कपट की राजनीति नही चलेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी.शर्मा बालाघाट में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने आये है।
कार्यकर्ता सम्मेलन के पहले बालाघाट के कालीपुतली चौक में युवा मोर्चा ने वीडी शर्मा का फुल माला के साथ भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यालय में मीड़िया से चर्चा करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि वे बालाघाट संगठन के कार्य के लिए आए है। हमारा कार्यकर्ता मेहनत करते हुये भारतीय जनता पार्टी का पर्चम लहराता है। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंच कसते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में चाहे राहुल गांधी आये या कोई भी आये यहां पर झुठ छल-कपट की राजनीति नहीं चलेगी।

Source link