देर रात तक दीपों से जगमगाया तुलसी सरोवर: पितरों के तर्पण के लिए जले सैकड़ों दीप, पछाड़ीखेड़ा पर बनी रही जाम जैसी स्थिति

[ad_1]
अशोकनगर34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अशोकनगर का तुलसी सरोवर तालाब रविवार देर रात तक दीपों से जगमगाता रहा। शिव महापुराण की कथा के बाद अपने पितरों के दर्पण के लिए दीप जलाने के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। शाम के समय से दीप जलाना प्रारंभ हुआ जो रात 11 बजे तक चलता रहा। इस दौरान शहर की पछाड़ीखेड़ा चौराहे पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। वहीं बाजार में भी चहल-पहल रही।
बता दें, 19 सितंबर से 25 सितंबर तक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा तर्पण शिव महापुराण के नाम से अशोकनगर में कथा का आयोजन किया था। जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, और कथा का श्रवण किया। रविवार को कथा का समापन हुआ। उनके द्वारा श्राद्ध पक्ष पूरे होने पर पितरों के तर्पण के लिए दीप जलाने की बात कही थी। जैसे ही शाम का समय हुआ तो जगह-जगह पीपल के पेड़ एवं जलाशयों के पास श्रद्धालुओं ने अपने पितरों को याद करते हुए दीप जलाए। अशोकनगर के पछाड़ीखेड़ा स्थित तुलसी सरोवर तालाब में दीप जलाने के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर तालाब के नारे दीप जलाकर अपनी पितरों को याद किया।
तालाब पर दिखा अयोध्या का नजारा
जिस प्रकार से राम नवमी के अवसर पर अयोध्या में दीप जलाए जाते हैं। उसी तरह तुलसी सरोवर तालाब दीपों से जगमगाया रहा। यहां अयोध्या जैसा नजारा देखा गया, पहली बार आस्था और श्रद्धा के 10 से भी अधिक दीप एक साथ तुलसी सरोवर तालाब पर जगमगाए।
Source link