National

दूसरी शादी से नाराज पत्नी पर लगा पति की हत्या का आरोप

मालदा, 27 नवंबर। दूसरी शादी से नाराज पहली पत्नी पर अपने ही पति की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना मालदा जिले के इंग्लिशबाजार थाना अन्तर्गत रायपाड़ा इलाके की है। मृत व्यक्ति का नाम चांद राय है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक पेशे से मजदूर चांद राय की दूसरी शादी को लेकर पहली पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। लेकिन शनिवार को यह विवाद चरम पर पहुंच गया। पहली पत्नी और पति चांद के बीच काफी कहासुनी और बाद में मारपीट हुई। उसके बाद रविवार सुबह सात बजे परिजनों व स्थानीय लोगों को चांद शव घर के पीछे पड़ हुआ मिला। खबर सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि उसकी पहली पत्नी ने उसे मार डाला। हालांकि, पत्नी ने सभी आरोपों को गलत बताया। ग्रामीणों ने मृतक की पत्नी रितुक रॉय को पकड़ लिया और स्थानीय थाने में सूचना दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना में आरोपित पत्नी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button