दुष्कर्म के आरोपी ने जेल में लगाई फांसी: 14 साल की बच्ची को किडनेप कर किया था रेप, 5 नवंबर को हुई थी 20 साल की सजा

[ad_1]
शिवपुरी4 घंटे पहले
शिवपुरी की सर्किल जेल में बंद 1 कैदी ने फांसी लगा ली। कैदी रन्नौद थाना क्षेत्र के वेदमऊ गांव का रहने वाला था। कोर्ट ने 5 दिन पहले ही 20 साल कैद की सजा सुनाई थी।
जेल की बाथरूम में लगाई फांसी
जानकारी के अनुसार आज दोपहर पातीराम अपनी बैरक में बैठा हुआ था। इसके बाद वह बाथरूम की ओर चला गया, जहां बाथरूम में तौलिया की मदद से उसने फांसी लगा ली। सूचना के जेल प्रबंधन हरकत में आया। पातीराम की लाश पीएम हाउस में रखवा दी।
नाबालिक से किया था दुष्कर्म
जानकारी के अनुसार सुरवाया थाना की सीमा क्षेत्र के फार्म हाउस पर दिसंबर 2020 को पातीराम आदिवासी पुत्र परमा आदिवासी निवासी वेदमउ थाना रन्नौद ने 14 साल की किशोरी का अपरहण कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने इस मामले में किशोरी को बरामद कर आरोपी पातीराम आदिवासी पर बलात्कार सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया था।
Source link