श्रीकाल भैरव अष्टमी समारोह: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं ने किया श्रीकाल भैरव का पंचामृत से अभिषेक, शाम को होगी महाआरती, लगेगा छप्पन भोग

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Tikamgarh
- With Chanting Of Vedic Chants, The Devotees Anointed Srikal Bhairav With Panchamrit, Maha Aarti Will Be Held In The Evening, Chappan Bhog Will Be Offered
टीकमगढ़एक घंटा पहले
शहर के श्रीकाल भैरव मंदिर में बुधवार को श्रीकाल भैरव अष्टमी समारोह विधि विधान से शुरू हो गया है। सुबह से पीठ पूजन के बाद 11 बजे से श्रीकाल भैरव प्रतिमा का अभिषेक शुरू हुआ। जन्मोत्सव में पहुंचे श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारके साथ से प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक किया। अभिषेक के बाद विशेष पूजन और आकर्षक श्रृंगार होगा।
श्री भैरव अष्टमी के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय समारोह का आयोजन रखा गया है। अनुष्ठान के पहले दिन मंगलवार को गणेश पूजन, कलश स्थापना और पीठादिक आह्वान पूजन किया गया। मंदिर के पुजारी मोहनराव पालेकर महाराज ने बताया कि आज भैरव अष्टमी समारोह धूमधाम के साथ शुरू हो गया है। आज सुबह से श्रीकाल भैरव प्रतिमा का महाभिषेक के बाद पूजन होगा। इसके बाद विशेष आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। शाम को महाआरती के साथ छप्पन भोग का प्रसाद लगेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीकाल भैरव प्रतिमा के दर्शन करने पहुंचेंगे।

आगामी दो दिनों तक चलेगा महाभिषेक
मंदिर के पुजारी ने बताया कि 17 नवंबर को सुबह से अभिषेक और शाम को विशेष श्रृंगार के साथ आरती उतारी जाएगी। 18 नवंबर को अभिषेक और हवन पूजन के साथ ही पूर्णाहुति का आयोजन होगा। 19 नवंबर को संगीत में सुंदरकांड पाठ होगा और 20 नवंबर को सत्यनारायण कथा के साथ कन्याभोज और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आचार्य रमाकांत मिश्रा के सानिध्य में पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन रखा गया है।

Source link




