दुष्कर्मी जीजा को 20 साल की कैद-जुर्माना: नाबालिग साली को पत्नी बनाने का झांसा देकर 1 महीने तक करता रहा दुष्कर्म

[ad_1]
बड़वाह9 घंटे पहले
दूर के रिश्ते में नाबालिग साली को बहला फुसला कर अपने साथ ले जाने और दुष्कृत्य करने के मामले में बड़वाह न्यायालय ने आरोपी कैलाश पिता अनार सिंह (29) निवासी ग्राम जिरावट थाना सनावद को 20 साल के सश्रम कारवास की सजा और 22 जुर्माना लगाया है।
विशेष लोक अभियोजक चम्पालाल मुजाल्दे ने बताया कि करीब ढ़ाई साल पहले 6 फरवरी 2020 को 12 वर्षीय नाबालिग बालिका अपने गांव में झोपडी से गायब हो गई। इस दौरान माता-पिता और अन्य चार बच्चे काम पर गए हुए थे। शाम को जब वह नहीं मिली तो उन्होंने तलाशी शुरू की। इस दौरान उन्हें शंका हुई कि जिरावट का कैलाश आए दिन घर आता था और नाबालिग से काफी मिलता-जुलता भी था। नाबालिग के घर से गायब होने पर उन्होंने इसकी जानकारी बेड़िया पुलिस को भी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी थी।
पत्नी बनाने का झांसा देकर करता रहा बलात्कार
गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस ने जब कैलाश की खोजबीन शुरू की। एक दिन कैलाश को फोन आया कि उसकी मां का देहांत हो गया है। जिसे सुनकर वह पीड़िता को लेकर जिरावट आया। यहां आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसे बरामद कर 6 मार्च 2020 को पुलिस उसे बेड़िया लेकर आई। परिजनों के सुपुर्द कर दिया। यहां नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसके काका की लड़की से कैलाश की शादी हुई थी। पहचान होने के कारण उसका घर में उसका आना-जाना भी लगा रहता था। इसी दौरान उसने पत्नी बनाने का झांसा दिया तो वह उसकी बातों में आ गई। वह उसे अपने साथ सनावद और उसके बाद नेपानगर ले गया। जहां उसे एक झोपड़ी में रखता था। एक महीने तक उसके साथ बलात्कार किया।
Source link