दुर्लभ प्रजाति की बिल्ली आई नजर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली जोन में दिखी रस्टी स्पॉटेड कैट

[ad_1]

उमरिया11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इस बार पर्यटकों को दुर्लभ बिल्ली देखने को मिली है, जो कि टाइगर रिजर्व में बहुत ही कम नजर आती है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली जोन में सफारी में गए पर्यटकों को दुर्लभ प्रजाति की रस्टी स्पॉटेड कैट देखने को मिली। जिसकी फोटो वायरल हो रही है।रस्टी स्पॉटेड कैट अनोखी और दुर्लभ है, और देखने में बहुत ही सुंदर है। इसके शरीर में गाढे कत्थे कलर की धब्बे और कुछ अलग ही तरह की लकीरें होती हैं। यह बहुत ही एक्टिव होती है। इस वजह से देखते ही नजरों से ओझल हो जाती है। बताया जाता है कि यह दुर्लभ बिल्ली रात के समय ही शिकार के लिए निकलती है, और शर्मीली होती है।

संरक्षित प्रजाति की बिल्ली है : वन अधिकारी

टाइगर रिजर्व के सहायक संरक्षक सुधीर मिश्रा ने बताया कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में रस्टी स्पॉटेड कैट है। वह कभी-कभी देखने को मिल जाती है। संरक्षित प्रजाति की बिल्ली है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button