National

एटीएम स्वैपर्स मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार

गुवाहाटी, 19 अक्टूबर । गुवाहाटी के भांगागढ़ पुलिस की टीम ने एटीएम स्वैपर्स मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि भांगागढ़ थाना की एक टीम ने एटीएम स्वैपर्स के मामले को सुलझाते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सैजुद्दीन असमद, रहमत अली और मून अली के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार आरोपित दूसरों के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल खरीदारी और पैसे निकालने के लिए किया करते थे। पुलिस इस संबंध में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार तीनों से सघन पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button