दुर्ग जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य के के खेलवार ने महाशिवरात्रि पर्व की प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

दुर्ग, 17 फरवरी । दुर्ग जिला अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के अछोटी निवासी के. के. खेलवार ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री खेलवार ने कहा कि देवों के देव महादेव की शिवरात्रि हिंदुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक का बहुत महत्व होता है।
इस पर्व पर रुद्राभिषेक करने से सभी रोग और दोष समाप्त हो जाते हैं। शिवरात्रि हर महीने में आती है परंतु फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य देव भी इस समय तक उत्तरायण में आ चुके होते हैं तथा ऋतु परिवर्तन का यह समय अत्यंत ही शुभ कहा गया है। श्री खेलवार ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण का मंगल सूचक पर्व है। उनके निराकार से साकार रूप में अवतरण की रात्रि ही महाशिवरात्रि कहलाती है। हमें काम, क्रोध, लोभ, मोह आदि विकारों से मुक्त करके परम सुख, शांति एवं ऐश्वर्य प्रदान करती है। हिंदू धर्म की मान्यता अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह इसी दिन हुआ था। भारत सहित पूरी दुनिया में महाशिवरात्रि के पावन पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है।