दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकार की माता का निधन, मुख्यमंत्री साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जताया दु:ख

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चन्द्राकार की माता पूर्णिमा चंद्राकर का निधन हो गया है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री साय ने दु:ख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया में लिखा – दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की पूज्य माताजी पूर्णिमा चंद्राकर के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं चंद्राकर परिवार के साथ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति!
उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने सोशल मीडिया में लिखा, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकार की पूज्य माताजी पूर्णिमा चंद्राकर के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्रीराम जी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देवें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।