दुर्गा पंडालों में हुए हवन पूजन: बगाज माता मंदिर में जवारे लेकर पहुंचे श्रद्धालु, दशहरा पर गाजे-बाजे के साथ निकलेगा चल समारोह

[ad_1]
टीकमगढ़5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

नवरात्रि का पर्व अब समापन की ओर है। मंगलवार को दुर्गा नवमीं पर जिले के विभिन्न जगहों व मंदिरों में हवन पूजन के साथ भंडारा का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। बीते दो वर्ष से कोरोना के कारण नवरात्र में सामूहिक आयोजन नहीं हो पा रहे थे, लेकिन इस वर्ष प्रशासन ने कोई भी नियम जारी नहीं किया। जिसके चलते पर्व में कोरोना का डर नहीं दिखा। लोगों ने उत्साह से यह पर्व मनाया।
मंगलवार को सुबह से दुर्गा पंडालों में शुभ मुहूर्त में हवन की तैयारियां शुरू हो गई। हवन पूजन के बाद दुर्गा पंडाल में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व कन्याओं का पूजन किया गया। इसके बाद भंडारा शुरू हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। जिसमें श्रद्धालुओं को हलवा, पूड़ी, सब्जी के साथ काले चने का प्रसाद खिलाया गया। भंडारा प्रारंभ करने से पूर्व मां दुर्गा की झांकी सजाकर पूजा अर्चना की गई।
बगाज माता मंदिर में उमड़ा सैलाब
जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध बगाज माता मंदिर में आज हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जवारे लेकर नाचते गाते हुए माता के दर्शन करने उमड़ पड़े। मंदिर के रास्ते में जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
मंदिर में हो रहे कीर्तन और विभिन्न कार्यक्रम
शहर के मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, रामायणपाठ, भजन कीर्तन, हवन, पूजा आदि किया जा रहा है। महिला कीर्तन किया जा रहा है। मंगलवार को दुर्गा नवमीं पर महिला मंडल की ओर से कीर्तन किया गया।
दशहरा पर होगा विसर्जन
बुधवार को दशहरा पर्व पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। शाम 7 बजे सभी देवी प्रतिमाएं नजरबाग परिसर में एकत्रित होगी। रात 8 बजे रावण दहन के बाद चल समारोह शुरू हुआ। नगर भ्रमण के बाद प्रतिमाओं का महेंद्र सागर तालाब पर बने कुंड में विसर्जन किया जाएगा।





Source link