दीपावली पर्व: दीपावली और शादियों का सीजन शुरू होने से पहले सोना-चांदी के दाम बढ़े

[ad_1]
दमोह37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

लक्ष्मीजी की मूर्तियां तैयार।
दीपावली पर्व के बाद देवउठनी एकादशी से शादियों का सीजन शुरु होगा। इसके पहले ही सोना-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी शुरु हो गई है। दस दिन में सोना के दाम 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ गए हैं। चांदी के दामों में 4500 रुपए का उछाल आया है। इस उछाल के साथ चांदी 62 हजार 200 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। एक सितंबर को चांदी के दाम 57 हजार 700 रुपए प्रति किलो थे। जबकि सोना के दाम 47 हजार 400 से बढ़कर 48 हजार 900 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं।
सराफा व्यापारी शैलेंद्र जड़िया ने बताया कि पितृपक्ष के दौरान सोने चांदी के दाम घट बढ़ रहे थे। वहीं त्योहारी सीजन के दौरान कीमतों में तेजी आ गई है। आने वाले दिनों में करवा चौथे, धनतेरस, रूप चौदस, दीपावली त्योहार को लेकर खरीदी का माहौल बना हुआ है। सराफा व्यापारी ने बताया कि 10 दिनों में जिस प्रकार से चांदी के दामों में बड़ी तेजी दर्ज हुई है, इससे आने वाले दिनों में चांदी के दाम और बढ़ सकते हैं। सोने चांदी को लेकर मंदी की धारणा बनी हुई थी। 10 दिनों की तेजी ने व्यापार को भी प्रभावित किया है। हालांकि व्यापारियों को त्योहारों और आने वाले शादियों के सीजन में व्यापार बढ़ने की उम्मीद है।
देवउठनी एकादशी के बाद शादियों का सीजन
सराफा व्यापारियों के मुताबिक देवउठनी एकादशी के बाद से शादियों के शुभ मुहूर्त शुरु होने पर खरीदी बढ़ेगी। टैक्स में भी घटा बढ़ी के कारण सोने के दाम पर असर पड़ता है। यही कारण है कि कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। दीपावली के बाद शादियों का लंबा सीजन होगा।
लक्ष्मीजी की मूर्तियां, सिक्कों की मांग रहेगी
नवरात्र में सराफा बाजार में रौनक लौटी और भाव कम होने के कारण अच्छी ग्राहकी रही। अब धनतेरस और दीपावली बाजार चमकेगा। त्योहार में लक्ष्मीजी की मूर्तियों और चांदी के सिक्कों की मांग रहेगी।
Source link