दीपावली पर्व आज: दिवाली के बाजार वाहनों की नो-एंट्री, मुख्य बाजार के दो रास्ते वन-वे, जानिए… लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Narmadapuram
  • No entry Of Vehicles In The Market Of Diwali, One way Two Ways To The Main Market, Know… The Muhurta Of Lakshmi Puja

नर्मदापुरम3 मिनट पहले

SNG ग्राउंड में दिवाली बाजार में लोग खरीदी करने पहुंच रहे।

दीपावली पर्व आज सोमवार को देशभर में धूम-धाम से मनाया जाएगा। शाम को मां लक्ष्मी की पूजन होगी। इसे लेकर तैयारियां चल रहीं हैं। नर्मदापुरम जिला मुख्यालय पर एसएनजी स्टेडियम में दिवाली बाजार में दीये, लाई, बताशे, रुई की दुकानें लगी हैं। पटाखा बाजार गुप्ता ग्राउंड में लगा है। सोमवार को दीपावली के दिन ये दोनों बाजार में वाहन नहीं जाएंगे। एसएनजी स्टेडियम के बाहर पार्किंग रहेगी। सतरस्ते से इंदिरा चौक और जयस्तंभ की तरफ वन वे ट्रैफिक रहेगा। ट्रैफिक डीएसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि दीपावली का मुख्य बाजार एसएनजी मैदान में लगाया गया है। यहां पर बाजार में वाहनों के प्रवेश की नो एंट्री है। वाहनों को पार्किंग में खड़ाकर ही खरीदी करने के लिए जाएं।

सतरस्ते से इंदिरा चौक और जयस्तंभ चौक वन-वे

शहर के सतरस्ते से इंदिरा चौक की ओर जाने वाले रास्ते को वन-वे कर दिया है। वहीं सतरस्ते से जयस्तंभ चौक की ओर भी वाहन नहीं जा सकेंगे। केवल आ सकते हैं। इंदिरा चौक की ओर जाने के लिए अस्पताल तिराहे की ओर से जा सकते हैं। सराफा बाजार को मोरछली चौक से बंद कर दिया गया है। दो और चारपहिया वाहनों का प्रवेश नहीं होगा चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात है।

लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त

दीपावली पर धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजन के लिए विशेष मुहूर्त है। आचार्य पुष्कर परसाई ने बताया लक्ष्मी पूजन के लिए मुहूर्त सुबह 6 बजे से शुरू होगा, जो शाम 7.30 बजे तक होगा। 9:00 बजे से 10:30 तक दोपहर 1:29 मिनट से शाम 7:21 मिनट तक रात 10.30 बजे से 12.05 बजे तक अंतिम मुहूर्त चौघड़िया के अनुसार रहेगा। 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण का सूतक काल मंगलवार तड़के 4:23 से प्रारंभ हो जाएगा।

सेठानी घाट पर स्थापित माता महालक्ष्मी की प्रतिमा

सेठानीघाट पर 21 दिवसीय दीपावली महोत्सव 17 अक्टूबर से चल रहा है। कार्तिक माह महालक्ष्मी उत्सव समिति ने सेठानी घाट पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करती है। परंपरा 1994 से जारी है। कार्तिक माह भगवान विष्णु और माता महालक्ष्मी की पूजन अर्चना का महत्व है। समिति के सदस्य बबली तिवारी ने बताया कार्तिक महीने में भगवान विष्णु और माता महालक्ष्मी की पूजन का विशेष महत्व है। इसलिए समिति प्रतिवर्ष माता महालक्ष्मी की प्रतिमा को स्थापित करती है। दीपावली पर नर्मदा किनारे यह एकमात्र स्थान है जहां पर माता महालक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर पूजन किया जाता है।

सेठानी घाट पर अन्नकूट महोत्सव और गोवर्धन पूजन 26 को

नर्मदापुरम मां नर्मदा नित्य आरती समिति सेठानी घाट पर इस साल सूर्य ग्रहण के कारण अन्नकूट उत्सव और गोवर्धन पूजन 26 अक्टूबर को करेगी। समिति के संयोजक पंडित विनोद दुबे ने बताया 26 अक्टूबर को अन्नकूट महोत्सव मनेगा। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। सुरवाणी संस्था एवं वीणा पाणी संस्था के कलाकार भजनांजलि की प्रस्तुति देंगे। शाम को 6 बजे अत्रकूट एवं गोवर्धन पूजा होगी। इसके बाद मां नर्मदा की आरती होगी। विशेष आकर्षण माधव दुबे द्वारा गाय के गोबर से निर्मित श्रृंगारयुक्त भगवान गोवर्धन महाराज के विग्रह एवं बनारस की कलाकारों द्वारा शिवानी चौबे के मार्गदर्शन में रंगोली रहेगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button