दिव्यांग महिला की जमीन धोखाधड़ी से हड़पी: कलेक्टर ने रास्ते में खड़ी देखी महिला की सुनी समस्या, जमीन वापस दिलवाने का दिया आश्वासन

[ad_1]

अशोकनगर19 मिनट पहले

रावसर गांव की एक दिव्यांग महिला के साथ जमीन की धोखाधड़ी से रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है। जैसे ही महिला जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंची और जन सुनवाई से दूर ट्राई साइकिल पर खड़ी हुई थी। इसी दौरान वहां से कलेक्टर आर उमा माहेश्वरी निकलीं तो उन्होंने दिव्यांग महिला से उसकी समस्या के बारे में पूछा। जैसे ही महिला से समस्या पूछा तो महिला अपने साथ हुई धोखाधड़ी की पीड़ा बताते हुए रोने लगी। कलेक्टर ने मामले की जांच कराने के बाद सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

रावसर गांव की महिला कमलाबाई मीना दिव्यांग है। महिला की मां की 4 महीने पहले तबीयत खराब हुई थी। उसके पास पैसा ना होने की वजह से उसने अपनी 4 बीघा जमीन को गिरवी रखकर मां का इलाज कराने का फैसला लिया। महिला द्वारा एक लाख रुपए में दियाधरी गांव के अशोक साहू से जमीन गिरवी रखने की बात हुई। जमीन गिरवी रखने में एग्रीमेंट करवाने की बात हुई थी। एग्रीमेंट करवाने के समय अशोक साहू ने महिला को 50 हजार नगद और एक 50 हजार रुपए का चेक दिया। इसके बाद महिला बैंक पहुंची तो उसके चेक से राशि नहीं निकली। जिसके बाद उसने जब वह पैसे मांगे तो अशोक साहू मना करने लगा। कुछ दिनों के बाद महिला को पता चला कि उसकी जमीन का एग्रीमेंट नहीं बल्कि 4 बीघा की रजिस्ट्री हो चुकी है। इसके बाद वह जनसुनवाई में शिकायत करने पहुंची। अपने साथ हुई धोखाधड़ी की बात कलेक्टर को सुनाते हुए महिला बिलख बिलख कर रोने लगी। हालांकि, कलेक्टर द्वारा दिए गए आश्वासन से महिला को अपनी जमीन वापस मिलने की आस जाग उठी है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button