दिवाली से पहले दमका बाजार: दिवाली से पहले दमका बाजार; नक्षत्रों का राजा ‘पुष्य’ 26 घंटे 49 मिनट तक रहेगा

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Damka Bazar Before Diwali; King Of Constellations ‘Pushya’ Will Last For 26 Hours 49 Minutes

इंदौर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
राजबाड़ा क्षेत्र। सोमवार रात 10 बजे। ड्रोन व्यू : ओपी सोनी - Dainik Bhaskar

राजबाड़ा क्षेत्र। सोमवार रात 10 बजे। ड्रोन व्यू : ओपी सोनी

खरीदी का महामुहूर्त मंगलवार को है। भौम-पुष्य में इस बार दीपावली पूर्व की खरीदी होगी। पुष्य नक्षत्र इस बार 26 घंटे 49 मिनट तक रहेगा। सूर्योदय से पूर्व पुष्य नक्षत्र शुरू होगा, जो बुधवार तक रहेगा। पंडितों के अनुसार इस महामुहूर्त में सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, रियल एस्टेट, पूजन सामग्री सहित सभी तरह की खरीदी शुभ है।

पुष्य नक्षत्र मंगलवार सुबह 5.11 बजे से शुरू होगा, जो बुधवार सुबह 8 बजे तक रहेगा। यानी पूरा दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा। पं. अरविंद पंड्या के अनुसार सभी तरह की खरीदी शुभ है। यह स्थिरता और शुभता प्रदान करेगी। खास बात यह है कि इस बार पुष्य नक्षत्र के साथ ही सिद्ध और साध्य योग भी बन रहा है।

  • सुबह 5.11 बजे से शुरू होगा, बुधवार सुबह 8 बजे तक रहेगा
  • सिद्ध और साध्य योग का महासंयोग भी इस मौके पर बन रहा

पुष्य में खरीदी से शुभता और स्थिरता

दीपावली पूर्व की खरीदी पुष्य नक्षत्र में होती है। यह 27 नक्षत्रों का राजा है और क्रम में आठवें नंबर पर आता है। पुुष्य का स्वामी गुरु है जो शुभता का कारक है, जबकि नक्षत्र का स्वामी शनि है जो स्थिरता प्रदान करता है। पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदी शुभता के साथ स्थिरता प्रदान करती है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button