दिवाली वैकेशन में घूमें MP के टाइगर रिजर्व: कोर एरिया की कई सीट्स खाली; जानिए डिटेल्स

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Madhya Pradesh (MP) Tiger Reserve News, Madhya Pradesh Hindi News, Travel, Tourism, Madhya Pradesh Travel And Tourism News
भोपाल5 मिनट पहले
अगर आप दिवाली वैकेशन में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। मध्यप्रदेश के सभी 6 टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क 1 अक्टूबर से खुल चुके हैं। टाइगर रिजर्व के कोर और बफर एरिया में कई दिन के स्लॉट खाली हैं। ऐसे में आप ऑनलाइन बुकिंग कर छुटि्टयों का मजा उठा सकते हैं।

फोटो पेंच टाइगर रिजर्व का है। यहां 8 गेट के जरिए पार्क में एंट्री की जा सकती है। यहां पर 1 से 15 सीटें तक खाली हैं। पेंच टाइगर रिजर्व में 60 टाइगर हैं।
टाइगर रिजर्व में जाने के लिए पढ़िए, आपके काम की हर जानकारी…
कहां-कहां सीटें खाली, जानिए
- सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: पिपरिया, जामनी, मल्लूपुरा, पारसपानी, चूरना, मढ़ई और पानापानी गेट से एंट्री ले सकते हैं। इनमें कोर एरिया के चूरना, मढ़ई और पचमढ़ी गेट से एंट्री कर सकते हैं। 25, 26 और 27 अक्टूबर में फुल व्हीकल में कई सीट खाली हैं। ऐसा ही सिंगल सीट को लेकर भी है। यदि आप जल्दी बुकिंग करा लेते हैं, तो घूम सकते हैं। बफर जोन की कई सीटें खाली हैं। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 50 टाइगर हैं।
- पेंच नेशनल पार्क: यहां 8 गेट के जरिए पार्क में एंट्री की जा सकती है। कोर जोन के जमतारा, करमाझिरी और तोरिया गेट से फुल व्हीकल की सीटों में लंबी वेटिंग है। बफर जोन के गेटों से एंट्री के लिए कोई दिक्कत नहीं है। यहां पर 1 से 15 सीटें तक खाली हैं।
- कान्हा टाइगर रिजर्व: यहां कापा, खातिया, पेन, सीरोजा, कान्हा, किसली, मुक्की और सरही गेट से एंट्री पा सकते हैं। कोर जोन के कान्हा, किसली, मुक्की और सरही गेट से एंट्री नहीं मिल सकेगी, क्योंकि फुल व्हीकल और सिंगल सीट की बुकिंग हो चुकी है। कान्हा में 118 टाइगर हैं।

मध्यप्रदेश में 6 टाइगर रिजर्व हैं। इनमें टाइगर को करीब से टूरिस्ट देख सकते हैं। मध्यप्रदेश में 526 टाइगर हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 118 टाइगर कान्हा नेशनल पार्क में हैं।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व: बांधवगढ़ के कोर एरिया खिटाऊली, मागाधी और तारा गेट से एंट्री नहीं मिल सकेगी, क्योंकि सभी स्लॉट बुक हो चुके हैं। बफर जोन में घूमने के लिए कोई दिक्कत नहीं होगी, क्योंकि अभी भी ज्यादातर सीटें खाली हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 115 टाइगर हैं।
संजय डुबरी टाइगर रिजर्व: इस नेशनल पार्क में आपको कोर और बफर दोनों ही जोन में घूमने का मौका मिल सकता है, क्योंकि यहां कई सीटें खाली हैं। कोर एरिया के डुबरी गेट में मॉर्निंग और ईवनिंग की कई सीटें खाली हैं। ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। बफर जोन में भी कई स्लॉट खाली हैं। संजय डुबरी में 25 से अधिक बाघ हैं।
पन्ना टाइगर रिजर्व: कोर एरिया के हिनोता और मंडला गेट से दोनों शिफ्ट में घूमा जा सकता है। बफर जोन के अकोला और जिन्ना गेट से एंट्री पा सकते हैं। कुछ सीटें खाली हैं, इसलिए ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। पन्ना में 70 बाघ हैं।

बुकिंग से जुड़ी हर बात
सुबह 11 बजे से बुकिंग कराई जा सकती है। www.mponline.gov.in पोर्टल सर्च करने पर ‘राष्ट्रीय उद्यान’ सिंबल पर क्लिक करेंगे तो ऑनलाइन बुकिंग की साइट खुल जाएगी। इसमें दिन के हिसाब से बुकिंग कराई जा सकती है।
बुकिंग में इतना खर्च
- टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में 6 व्यक्तियों के लिए परमिट 2400 रुपए है। यानी 400 रुपए प्रति व्यक्ति।
- बफर क्षेत्र के लिए वाहन सफारी चार्ज 1200 रुपए ही है। यानी 200 रुपए प्रति व्यक्ति।
- प्रीमियम डेट पर दोनों के चार्जेस 600 रुपए से अधिक हो जाते हैं। कुछ नेशनल पार्कों में राशि में थोड़ा बहुत अंतर है।
बुकिंग का ये तरीका
- www.mponline.gov.in पर जाएं और राष्ट्रीय उद्यान क्लिक करें।
- तारीख के हिसाब से सीधे बुकिंग हो जाएगी।
- ट्रेवल एजेंट या एमपी ऑनलाइन से भी बुकिंग होती है।
- अकेला व्यक्ति भी सिंगल टिकट बुक कर सकता है। पूरी गाड़ी भी बुक की जा सकती है।
- ऑफलाइन बुकिंग नहीं है, लेकिन बुकिंग कैंसिल होने की दशा में देर रात तत्काल कोटा के तहत ऐसी कैंसिल सीटों पर ऑनसाइट बुकिंग पार्क के गेट पर ही होती है।
Source link