गुना का अनोखा दीवाली क्रिकेट देखिए VIDEO: पत्थर फोड़ा से खेलते हैं मैच; जिसके शॉट पर नहीं फूटा वह आउट

[ad_1]

गुना27 मिनट पहले

ये है दीवाली क्रिकेट। दीपावली के अवसर पर गुना में एक अनोखा क्रिकेट खेला जाता है। पत्थर फोड़े को बॉल बनाकर यह क्रिकेट होता है। जिसके शॉट से पत्थर फोड़ा नहीं फूटा, उसे आउट मान लिया जाता है। शहर की दुबे कॉलोनी में रहने वाले भाजपा नेता मनोज दुबे परिवार और मोहल्ले वालों के साथ इस तरह से क्रिकेट खेलते हैं। पिछले 10 वर्षों से यह लगातार खेला जा रहा है। पत्थर फोड़े भी स्पेशल आर्डर पर बनवाये जाते हैं जिनमे कोई कंकड़ नहीं रहता। इस बार भी उसी तरह क्रिकेट खेलकर दीवाली मनाई गई।

दीपावली का त्योहार जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। विशेष मुहूर्त में नागरिकों ने अपने प्रतिष्ठानों और घरों पर पूजा कर लक्ष्मी जी का स्वागत किया। इस बार दिन में मुहूर्त नहीं था। शाम 5 बजे से दीपावली पूजन का मुहूर्त शुरू होने के बाद नागरिकों ने पूजा-अर्चना की। इस बार कार्तिक अमावस्या दिवाली की शाम से ही शुरू हुई। इसलिए शाम 5 बजे के बाद ही लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त था। अगले दिन सूर्य ग्रहण पड़ रहा है, इसलिये शाम और रात के समय ही पूजा की गई। 2000 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है। 2000 साल बाद दीपावली पर बुध, गुरु, शुक्र और शनि खुद की राशि में रहे। साथ ही लक्ष्मी पूजा के समय पांच राजयोग भी रहे। ये ग्रह योग सुख-समृद्धि और लाभ का संकेत दे रहे थे। इसलिए इस बार दिवाली बहुत शुभ रही।

पत्थर फोड़ा से खेला क्रिकेट

पिछले दो वर्षों से पाबंदियों के कारण छोटे स्तर पर ही दीपावली मनाई जा रही थी। इस बार बिना किसी अंकुश के त्योहार मनाया गया। नागरिकों ने जमकर पटाखे चलाये। इसी दौरान दुबे कॉलोनी में एक अनोखा क्रिकेट खेला गया। यहां पत्थर फोड़ा और बात से क्रिकेट खेला गया। भाजपा नेता मनोज दुबे ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से इस तरह क्रिकेट खेल रहे हैं। इसके अपने अलग नियम भी हैं। गेंदबाज बॉल की जगह पत्थर फोड़े फेंकता है। उसी पर बल्लेबाज शॉट मारता है। शॉट मारने पर जिस बल्लेबाज का पत्थर फोड़ा नहीं फूटता, उसे आउट मां लिया जाता है। पूरी कॉलोनी के लोग इसमे शामिल होते हैं। वैसे पत्थर फोड़े में बारूद के साथ छोटे कंकड़-पत्थर भी होते हैं, लेकिन इस क्रिकेट के लिए विशेष तौर पर ये बनवाये जाते हैं। इनमे कंकड़-पत्थर नहीं होते, ताकि किसी को चोट न लगे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button