दिपावली पर स्कूलों में मनाया दिपोत्सव: रंगोली प्रतियोगिता के साथ बनाई आकर्षक रंगोली

[ad_1]

आगर मालवा28 मिनट पहले

दिपावली के अवसर पर नगर अर्धशासकीय स्कूलों में दिपोत्सव पर्व मनाया जा रहा है, शुक्रवार को नगर के श्री संस्कार एकेडमी और दि शेफर्ड स्कूल में अलग अलग रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें बच्चों ने बडी संख्या में भाग लेकर मनमोहक रंगोली सजाई।

इस दिन श्री संस्कार स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने भारत दर्शन पर विशाल रंगोली भी बनाई। रंगोली में भारत माता, भारत का नक्शा, सेना का जवान, इंडिया गेट, कत्थकली, शास्त्रीय संगीत नृत्य, अशोक स्तंभ, अशोक चक्र, भारत का राष्ट्रीय पशु शेर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सरदार वल्लभभाई पटेल, मिसाइल जैसे कई चित्रों का किरदार रंगोली के माध्यम से सजाया। जिसे लोगों के द्वारा काफी सराहा गया।

इस रंगोली को यहां कक्षा 12वीं के 54 बच्चों ने मिलकर रंगोली बनाई। इसी तरह स्कूल में कक्षा 1 से 11 तक लगभग 130 बच्चों ने विभिन्न विभिन्न विषयों पर रंगोली बनाई तो मेहंदी दिया डेकोरेशन व कार्ड मेकींग में भी बडे उत्साह से 92 बच्चों ने भाग लिया।

जानकारी संस्था सांची डॉ पंकज अटल ने दी। इसी तरह दी शेफर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लेकर आकर्षक रंगोली बनाई। बच्चों द्वारा रंगोली के माध्यम से कई संदेश भी दिए।

कक्षा 12वीं की अंजलि देवड़ा ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव को रंगों के माध्यम से उकेरा वहीं श्रेया शिवहरे ने रंगों के माध्यम से मां बेटी के स्नेह को दर्शाया। इसी प्रकार अन्य प्रतिभागियों ने पहाड़ी, झरने व सूर्योदय के दृश्य को रंगों के माध्यम से उकेरा तो उन्नति जैन ने अनेकता ने एकता का संदेश देती हुई रंगोली बनाई।

पेड़ों का संरक्षण, पानी बचाने, वायु प्रदूषण रोकने आदि प्रकृति से जुड़े संदेश भी रंगोली के माध्यम से बच्चों ने बनाए। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई, जूनियर केटेगरी व सीनियर कैटेगरी जूनियर कैटेगरी में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चे व सीनियर कैटेगरी में कक्षा 9 से बारहवीं तक के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। सपना गहलोत निर्णायक की भूमिका में रही।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button