National

दिनदहाड़े भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या…

कटिहार ,07नवंबर। बिहार के कटिहार जिले में सोमवार को स्थानीय भाजपा नेता संजीव मिश्रा की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इसके विरोध में गांव के लोगों ने चक्काजाम कर दिया। क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


 
पुलिस के अनुसार दो बाइक सवार टेल्टा थाना क्षेत्र में स्थित मिश्रा के घर पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। बताया गया है कि पुरानी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामले की जांच की जा रही है। मृतक संजीव मिश्रा बिहार-बंगाल के बॉर्डर के सुदूर इलाके में वर्षों से भाजपा की राजनीति करते आ रहे थे। इससे पहले भी विधान परिषद चुनाव के दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया था और इसके बाद आज सुबह उनकी हथियारबंद अज्ञात आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।


 
यह भी बताया जा रहा है कि संजीव मिश्रा कटिहार के विधान परिषद सदस्य अशोक कुमार अग्रवाल के करीबी थे। हालांकि, शुरुआती जांच में आपसी दुश्मनी की बात सामने आ रही है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है।

Related Articles

Back to top button