दिग्विजय सिंह के डांस का VIDEO: ढोल की थाप पर थिरके; कहा-मैं 75 साल का युवक मौज-मस्ती क्यों नहीं कर सकता

[ad_1]

भोपाल23 मिनट पहले

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों कर्नाटक में है। इसमें मध्यप्रदेश के पूर्व CM दिग्विजय सिंह भी शामिल हैं। यात्रा के दौरान उनका शुक्रवार को जुदा अंदाज देखने को मिला। वे कांग्रेस नेताओं के साथ ढोल-मांदल पर जमकर थिरके। उनके डांस स्टेप को प्रदेश के नेताओं ने भी शेयर किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उन्होंने ट्वीट कर खुद को 75 साल का युवक बताया।

दिग्विजय सिंह यात्रा के प्रभारी भी हैं। अपने डांस का वीडियो खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। भोपाल के विधायक पीसी शर्मा ने भी उनका वीडियो शेयर किया।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह जमकर थिरके। उनके साथ कार्यकर्ता भी ढोल की थाप पर नाच रहे थे।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह जमकर थिरके। उनके साथ कार्यकर्ता भी ढोल की थाप पर नाच रहे थे।

दिग्विजय ने लिखा- 75 साल का युवक मौज-मस्ती क्यों नहीं कर सकता?
डांस के वीडियो को शेयर करते हुए दिग्विजय ने लिखा कि ‘कल आपने 75 साल के सिद्धारमैया को राहुल जी के साथ दौड़ते देखा। आप उतने ही बूढ़े हैं जितना आप महसूस करते हैं और अगर हमें लगता है कि हम युवा हैं तो क्यों नहीं?’

सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा वीडियो
दिग्विजय सिंह का वीडियो शेयर करते हुए भोपाल के विधायक शर्मा ने इसे ‘दिग्विजय’ रंग बताया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button