दिग्विजय बोले- पोस्टर में मेरे फोटो न लगाएं: कमलनाथ को लिखा पत्र, भाजपा बोली- ये तो होना ही था

[ad_1]
भोपाल3 घंटे पहले
कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। अब वे भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लिखे गए अपने एक लेटर के कारण चर्चा में हैं। ये लेटर उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को लिखा है।
इस लेटर में दिग्विजय सिंह ने प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की सफलता की कामना की। साथ ही उन्होंने यात्रा को लेकर प्रदेश में लगने वाले बैनर, पोस्टर्स और होर्डिंग्स में खुद की फोटो न लगाने का अनुरोध किया है। इस पत्र को लेकर भाजपा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि यह तो पहले से तय था। पढ़िए, नाथ को लिखे लेटर में दिग्विजय ने क्या कहा है…
प्रिय कमलनाथ जी,
कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी के नेतृत्व में विगत सितंबर महीने से कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। आगामी दिसंबर माह में यह यात्रा महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। निमाड़ अंचल के बुरहानपुर से लेकर मालवा क्षेत्र के आगर-मालवा जिले से होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ा यात्रा को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा रहा है। आपने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलास्तर पर यात्रा की तैयारियों के लिए जिला यात्रा प्रभारियों को तैनात कर जवाबदारी दी हैं। प्रदेश में सभी जिलों से चल रही उप यात्राओं से लगता है कि आपके नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भी यात्रा को जनसामान्य का भारी समर्थन मिलेगा। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में यात्रा को अभूतपूर्व सफलता मिली है। देश में पिछले 7-8 सालों से व्याप्त नफरत के खिलाफ प्यार और सद्भावना के संदेश को लेकर चल रही यात्रा का लाखों-लाख लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया है।
आपसे अनुरोध है कि यात्रा के मध्यप्रदेश में प्रचार-प्रसार के लिए जो सामग्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा तैयार की जा रही है, उसमें पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की फोटो के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष के नाते आपकी फोटो का उपयोग किया जाना उचित होगा।
मेरा निवेदन है कि पीसीसी द्वारा प्रकाशित सामग्री में मेरे फोटो का उपयोग नहीं किया जाए। मैं कामना करता हूं कि मध्यप्रदेश में यह यात्रा सफलता के नए आयाम स्थापित करे और कार्यकर्ताओं में एक नए जोश और उमंग का संचार करे। जहां कहीं भी मेरे सहयोग की आपको आवश्यकता हो, मैं सदैव आपके साथ हूं। मैं अपनी ओर से मध्यप्रदेश में यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करता हूं।
– सादर, आपका दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री

मंत्री सारंग का तंज- राहुल पार्टी ही नहीं जोड़ पा रहे
दिग्विजय सिंह के इस लेटर पर भाजपा ने तंज कसा है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने पहले ही निश्चित कर लिया कि दिग्विजय सिंह का फोटो कहीं जाएगा नहीं। ‘जहां-जहां पैर पड़े संतन के, तंह-तंह बंटाधार।’ यह तो निश्चित हो चुका है कि जहां दिग्विजय सिंह के पोस्टर लगेंगे, वहां वोट कम हो जाएंगे। अब दिग्विजय सिंह अपनी फेस सेविंग के लिए ऐसी बातें कर रहे हैं। एक तरफ राहुल गांधी कहते हैं कि मैं भारत जोड़ने के लिए यह यात्रा निकाल रहा हूं, लेकिन वह तो कांग्रेस को ही नहीं जोड़ पा रहे। यह फोटो पॉलिटिक्स क्यों? गुटों में बंटी हुई कांग्रेस से कुछ और अपेक्षित नहीं है। कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिग्विजय सिंह को टीम में 29 में नंबर पर रखा है। दिग्विजय सिंह से उम्र में कई साल छोटे नेताओं को ऊपर रखा गया है।
‘कैल्कुलेटिव पॉलिटिक्स कर रहे हैं दिग्विजय’
वरिष्ठ पत्रकार रंजन श्रीवास्तव कहते हैं कि 2003 में कांग्रेस की जो हार हुई थी वो दिग्विजय सिंह के दिमाग में रहती है। वो ये बात जानते हैं कि जब भी उनका नाम सामने आएगा तो वोटों पर फर्क पड़ेगा। लेकिन अभी मामला दूसरा है, उन्हें लग रहा था कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाएंगे लेकिन बदली हुई परिस्थितियों में अध्यक्ष नहीं हो पाए। वे कमलनाथ की लीडरशिप से दूर दिखना चाहते हैं। कमलनाथ की सरकार के वक्त ऐसा संदेश गया था कि दिग्विजय सिंह पर्दे के पीछे सरकार चलाना चाह रहे हैं। अब अगले विधानसभा के चुनाव में ये संदेश न जाए कि कमलनाथ की लीडरशिप में भी दिग्विजय सिंह का दबदबा है। दिग्विजय सिंह अभी बहुत कैलकुलेट पॉलिटिक्स कर रहे हैं ताकि यदि कहीं पार्टी को नुकसान होता है ताे उसमें दिग्विजय सिंह को जिम्मेदार न बताया जा सके। वे भले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष न बन पाए हों लेकिन इसके बावजूद नेशनल लेवल की पॉलिटिक्स में वे अपनी आगे की राजनीति की सेफ और साफ लाइन तैयार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें…
भगवान राम से की राहुल गांधी की तुलना:कांग्रेस MLA ने भारत जोड़ो यात्रा पर कहा, बोले- रामजी का शबरी-केवट प्रसंग जात-पात मिटाने वाला

कृषि मंत्री कमल पटेल के बयान का जवाब देते हुए कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की है। उन्होंने कहा कि, इस देश में राहुल गांधी इस देश की मूल भावना की राजनीति को लेकर विश्व की सबसे बड़ी यात्रा लेकर निकले हैं। जो कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक जाएगी। इस देश की विविधताओं को मानने वाले लोग, अलग-अलग धर्मों को मानने वाले लोग हैं, जो इस देश के प्रेम के भाव को जोड़ने वाले लोग हैं। उन सबको जोड़ने निकले हैं। पूरी खबर पढ़ें…
सिंधिया समर्थक मंत्री प्रद्युम्न के समर्थन में आए गुना सांसद:केपी यादव बोले- उन्होंने जनता के लिए चप्पलें उतारीं

मप्र की राजनीति में इन दिनों खराब सड़कें सबसे बड़ा मुद्दा बनी हुई हैं। विपक्ष जहां सरकार पर हमलावर है, वहीं सरकार के मंत्रियों और विधायकों को खराब सड़कों के कारण जनता की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। अपने इलाके में सड़कों की खराब स्थिति से परेशान सिंधिया समर्थक ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पिछले हफ्ते सड़कें बनने तक चप्पल-जूते पहनना छोड़ दिया। सड़कों को लेकर मची सियासत के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया को लोकसभा चुनाव हराने वाले गुना सांसद केपी यादव ने मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल का समर्थन किया है। पूरी खबर पढ़ें…
नेता प्रतिपक्ष ने CM को लिखा पत्र:कहा- अधिकारियों ने 10 करोड़ की राशि किसानों को न देकर खुर्द-बुर्द कर दी

नेता प्रतिपक्ष एवं लहार विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पत्र लिखा है। रविवार को लिखे गए पत्र में उन्होंने भिंड जिले में हो रहे भ्रष्टाचार और लूट पर रोक लगाने की बात कही है। साथ ही जांच कराकर कार्यवाही की मांग भी की है। पूरी खबर पढ़ें…
दिग्विजय ने कहा- मेरे भाषण देने से कांग्रेस के वोट कटते हैं
अक्टूबर 2018 में दिग्विजय सिंह का वीडियो सामने आया था। इसमें दिग्गी कहते हुए सुने गए थे कि मेरे भाषण देने से कांग्रेस के वोट कटते हैं। विधायक जीतू पटवारी के सामने दिग्गी ने कहा था कि अगर काम नहीं किया तो सरकार नहीं बनेगी। चाहे दुश्मन को भी टिकट मिले तो जिताओ। और मेरा काम केवल प्रचार नहीं कोई भाषण नहीं। मेरे भाषण देने से तो कांग्रेस के वोट कटते हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर…..
रतलाम में बोले दिग्गी- 2023 का चुनाव आखिरी
करीब आठ महीने पहले रतलाम में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गुटबाजी से नाराज हो गए थे। इस दौरान दिग्विजय सिंह यहां तक कह दिया था कि 2023 का चुनाव आखिरी चुनाव है, मिलकर नहीं लड़े तो फिर कांग्रेस नहीं आने वाली। दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि ईमानदारी से चुनाव नहीं लड़े तो घर बैठिए। दिग्विजय सिंह रतलाम निजी दौरे पर पहुंचे थे जहां सर्किट हाउस पर अलग-अलग क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से दिग्विजय सिंह बात कर रहे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर….
Source link