दहेज हत्या: 5 महीने पहले लव मैरिज, पत्नी ने की खुदकुशी, पति के साथ दो ननद के खिलाफ भी एफआईआर

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- 5 Months Ago Love Marriage, Wife Committed Suicide, Along With Husband Also FIR Against Two Sisters in law
भोपाल21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

- नवविवाहिता ने फांसी लगाई
एक नवविवाहिता द्वारा छह दिन पहले फांसी लगाकर की गई खुदकुशी के मामले में ऐशबाग पुलिस ने मृतका के पति और दो ननद के खिलाफ प्रताड़ना और दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतका ने पांच महीने पहले लव मैरिज की थी। ऐशबाग पुलिस के मुताबिक मूलत: सतना निवासी 21 वर्षीय जयश्री कोली ने पांच महीने पहले अंशु सिसोदिया से लव मैरिज की थी। अंशु भी सतना का रहने वाला है। वह बिजली कंपनी के कॉन्ट्रेक्टर के यहां काम करता है। 17 अक्टूबर की दोपहर अंशु काम पर गया था।
घर में अंशु की दो बहनें पूजा और वंदना थीं। दोपहर में जयश्री ननद के बच्चे को खिला रही थी। बाद में वह बच्चे को ननद के पास छोड़कर सोने के लिए अपने कमरे में चली गई। शाम को पता चला कि जयश्री ने फांसी लगा ली है। वह दो महीने पहले भी खुदकुशी की कोशिश कर चुकी थी। जयश्री के परिजनों के बयान में सामने आया था कि अंशु दहेज के लिए प्रताड़ित और मारपीट करता था। पुलिस दहेज हत्या का मामला दर्ज कर अंशु को गिरफ्तार कर लिया है, दोनों ननद की पुलिस को तलाश है।
Source link