दशहरा के दिन मूर्तियों का विसर्जन शुरू: रीवा में प्रतिमा विसर्जन के लिए बने 5 घाट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, क्रमश: पहुंच रही मूर्तियां

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Rewa
- 5 Ghats Built For Idol Immersion In Rewa, Police Guarded Every Corner, Idols Arriving Respectively
रीवा4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हिन्दू धर्म के आस्था का प्रतीक दुर्गोत्सव का मंगलवार से समापन हो गया। नवरात्र के नौ दिनों में शहर के मुख्य मार्ग से लेकर मोहल्ले की गलियां जगमग रही। वहीं बुधवार को जहां एक तरफ दशहरा की तैयारी चल रही है। जबकि दूसरी ओर जिला प्रशासन के निर्देश पर सुबह से ही मूर्तियों का विसर्जन किया जा रहा है।
एक दिन पहले तक बाबा घाट (घोघर), छतुरिहा घाट (बिछिया) और करहिया पुल के पास प्रतिमा विसर्जन स्थल बने है। हालांकि भक्तों की मांग पर दो घाट और बढ़ा दिए गए है। अब अजगरहा पुल और कुबेर तालाब घाट में भी दुर्गा विसर्जन किया जा रहा है। दो घाटों के बढ़ने से रीवा शहर में 5 विसर्जन स्थल बन गए है।
कलेक्टर मनोज पुष्प के निर्देश पर पुलिस, नगर निगम व राजस्व अमला अपने अधिनस्थ कर्मचारियों के साथ ट्यूब एवं रस्सी सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों के साथ विसर्जन स्थल में तैनात है। सुरक्षा व्यवस्था की द्रष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। मुख्य मार्ग से घाट तक क्रमश: मूर्तियां पहुंच रही है। जिससे घाट पर भीड़ न हो।
बाबा घाट: तीन दिन के लिए नोडल अधिकारी तैनात
विसर्जन स्थल बाबा घाट (घोघर) में नोडल अधिकारी एसके चतुर्वेदी, प्र. कार्यपालन यंत्री/जोनल अधिकारी (9826923134), सहायक नोडल अधिकारी राजेश मिश्रा प्र. सहायक यंत्री (9425185182) रहेंगे। जो सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे दिन तक ड्यूटी करेंगे। वहीं रमेश सिंह उपयंत्री एवं अतिक्रमण प्रभारी अपने दल के साथ, रावेन्द्र सिंह जोन के वार्ड प्रभारी, अनिल सिंह समयपाल, सुशील शुक्ला समयपाल मौजूद रहेंगे। दोपहर 3 बजे रात्रि तक मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। टीम में हरेराम मिश्रा उपयंत्री, अनलपाल सिंह समयपाल, अतुल सिंह समयपाल तैनात रहेंगे।
छतुरिहा घाट में इनकी गली ड्यूटी
विसर्जन स्थल छतुरिहा घाट (बिछिया) में नोडल अधिकारी बीएस बुन्देला प्र. सहायक यंत्री (9893488998), सहायक नोडल अधिकारी पीएन शुक्ला प्र. सहायक यंत्री (9926623433) मौजूद रहेंगे। वे सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे ड्यूटी करेंगे। उनके साथ शुभम तिवारी उपयंत्री, राजेश सिंह जोन के वार्ड प्रभारी, अच्छेलाल पटेल अतिक्रमण प्रभारी अपने दल के साथ, अशोक सिंह समयपाल मौजूद रहेंगे। वहीं दोपहर 3 बजे दिन से रात्रि तक मनोज सिंह उपयंत्री, राजेश चतुर्वेदी मानचित्रकार, केशव पटेल समयपाल, खेमराज त्रिपाठी समयपाल मौजूद रहेंगे।
नवीन घाट करहिया पुल में ये अधिकारी रहेंगे तैनात
इसी प्रकार विसर्जन स्थल नवीन घाट (करहिया पुल के पास) नोडल अधिकारी एचके त्रिपाठी, जोनल अधिकारी जोन क्र. 02 (9630760515), सहायक नोडल अधिकारी एसके गर्ग, प्र. सहायक यंत्री (9424638189) में मौजूद रहेंगे। वे सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक पूर्वी अग्रवाल उपयंत्री, सुवर्णा तिवारी उपयंत्री, सुखेन्द्र चतुर्वेदी अतिक्रमण प्रभारी दल के साथ, नीलेश चतुर्वेदी जोन के वार्ड प्रभारी, रावेन्द्र शुक्ला मानचित्रकार, अरूण शुक्ला समयपाल की ड्यूटी लगाई गई है। फिर दोपहर 3 बजे दिन से रात्रि तक अम्बरीश सिंह उपयंत्री, यज्ञनारायण सोहगौरा वार्ड प्रभारी, सुखेन्द्र चतुर्वेदी अतिक्रमण प्रभारी अपने दल के साथ, उमेश सोनी समयपाल मौजूद रहेंगे। साथ ही साथ भागीरथ गौर और मुरारी कुमार प्र स्वास्थ्य अधिकारी तैनात है।
Source link