दमोह SP ने चलाई गोली: दशहरा पर्व पर एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने किया शस्त्र पूजन

[ad_1]

दमोह21 मिनट पहले

दमोह एसपी डीआर तेनीवार ने बुधवार को दशहरे पर्व के मौके पर गोली चलाई। उनके साथ पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने भी गोलियां चलाई। दरअसल, दशहरा पर्व के मौके पर पुलिस विभाग के रक्षित केंद्र में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें एसपी सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। विधि विधान से पूजन के बाद सभी पुलिस अधिकारियों ने हर्ष फायर किया। सबसे पहले एसपी डीआर तेनीवार ने 315 राइफल से हर्ष फायर कर शुभारंभ किया। इसके बाद एडिशनल एसपी शिव कुमार सिंह, आरआई संजय सूर्यवंशी, सीएसपी अभिषेक तिवारी के अलावा कई एसडीओपी ने हर्ष फायर किया।

एसपी तेनीवार ने बताया कि परंपरा अनुसार दशहरे पर्व के दिन शस्त्र पूजन किया जाता है और इसके बाद हर्ष फायर होता है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए उन्होंने भी रक्षित केंद्र में शस्त्र पूजन किया और उसके बाद हर्ष फायर किया है। एसपी ने बताया कि यह प्राचीन परंपरा है, जो चली आ रही है और हम सभी इसे मानते हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button