दमोह में महिलाओं ने खोला मोर्चा: बोली- विधायक रामबाई के साथ हम भी जाएंगे जेल; कलेक्टर से अपशब्द कहने पर हुआ था मामला दर्ज

[ad_1]
![]()
- Hindi News
- Local
- Mp
- Damoh
- Bid We Will Also Go To Jail With MLA Rambai; A Case Was Registered For Abusing The Collector
दमोह6 घंटे पहले
दमोह में पथरिया विधायक रामबाई सिंह परिहार पर पिछले दिनों हुई एफआईआर मामले में महिलाओं ने शनिवार को मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं ने इकट्ठा होकर जिला प्रशासन और पुलिस को चेतावनी दी है कि यद रामबाई जेल गई तो वह सभी उनके साथ जेल जाएंगी। दरअसल, 1 अक्टूबर को दमोह जिले के पथरिया विधानसभा से बसपा विधायक रामबाई सिंह परिहार के खिलाफ कलेक्टर से अपशब्द कहने के मामले में मामला दर्ज किया गया है।
महिलाओं का कहना है कि रामबाई गरीबों के हक की लड़ाई लड़ती हैं। उस दिन का जो घटनाक्रम है वह उनकी समस्याओं को लेकर हुआ था। अपनी तरफ से विधायक ने कुछ नहीं कहा। हमारी समस्याएं थी, जिन्हें लेकर वे कलेक्ट्रेट पहुंची थी। कलेक्टर ने सही जवाब नहीं दिया, तो उन्हें गुस्सा आ गया था। उन्हें पता चला है कि विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यदि रामबाई को जेल भेजा गया, तो वे सभी महिलाएं विधायक के साथ जाएंगी।
आपको याद होगा कि करीब 1 सप्ताह पहले बटियागढ़ क्षेत्र की कुछ महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर नरसिंहगढ़ में आयोजित जन समस्या निवारण केंद्र पहुंची थी। अधिकारी मौजूद नहीं थे, तो विधायक उन महिलाओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने कलेक्ट्रेट में करीब 1 घंटे इंतजार किया। इसके बाद कलेक्टर आए, तो विधायक ने उनसे समस्या बताई। इसी दौरान कहासुनी में विधायक को गुस्सा आ गया और उन्होंने कलेक्टर को अपशब्द कह दिए थे, जिसके बाद उनके खिलाफ धारा 353 और कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दमोह कलेक्टर से कहा था- तुम कलेक्टर हो कि ढोर; अब बोलीं- मुझे धाराओं से डर नहीं लगता
Source link




