दमोह में देवी विसर्जन का क्रम शुरू: दशहरा पर्व के मौके पर दोपहर से देवी विसर्जन की हुई शुरुआत, देर रात तक चलेगा चल समारोह

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Damoh
  • Goddess Immersion Started From Noon On The Occasion Of Dussehra Festival, The Ongoing Ceremony Will Go On Till Late Night

दमोह34 मिनट पहले

दमोह शहर में दशहरा पर्व के मौके पर देवी पंडालों में विराजमान प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम में दोपहर में शुरू हो गया है, जो देर रात तक चलेगा। दोपहर करीब 12 बजे से देवी प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम शुरू हो गया है। शाम 7 बजे के बाद केवल उन्ही प्रतिमाओं के विसर्जन की प्रक्रिया शुरू होगी, जिनमें अखाड़े शामिल होते हैं।

शाम को जिला प्रशासन स्थानीय घंटाघर पर प्रतिमाओं को नंबर प्रदान करेंगे और उसी नंबर के क्रम से प्रतिमाएं घंटाघर, मोहन टॉकीज तिराहा, पुराना थाना पर अपने अखाड़ों का प्रदर्शन करते हुए सिटी नल से फुटेरा तालाब में जाकर प्रतिमाओं का विसर्जन करेंगे।

बड़ी प्रतिमाओं के लिए बदल गया रूट

बीते कई सालों से दमोह में देवी प्रतिमाओं के विसर्जन का रूट घंटाघर से होकर मोहन टॉकीज तिराहा, पुराना थाना, सिटी नल से होते हुए महाकाली तिराहा से होकर फुटेरा तालाब पहुंचने का है, लेकिन पुराना थाना से सिटी नल वाले मार्ग पर अतिक्रमण होने के कारण रास्ता काफी संकरा हो गया है, जिस कारण से इस मार्ग से अब बड़ी प्रतिमाओं को ले जाने में काफी असुविधा होती है।

इसके अलावा रेलवे के वेरीकेट्स के कारण बड़ी प्रतिमाओं को निकलने में कठिनाई होती है। इसलिए प्रशासन ने तय किया है कि जो बड़ी प्रतिमाएं हैं उन्हें घंटाघर से पलंदी चौराहा होते हुए ओवर ब्रिज से सीधे हटा नाके होकर फुटेरा तालाब ले जाया जाएगा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button