दतिया में 2 पक्षों में मारपीट: जमीन की जंग में एक दूसरे पर चलाई लाठियां, 9 लोग घायल

[ad_1]
दतिया29 मिनट पहले
उदगुवां गांव में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष में 2 पक्षों के बीच जमकर लाठी भांजी गई। धारदार हथियारों का उपयोग हुआ। दोनों ही पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमले किए। जिसके चलते 9 लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में 2 की हालत गंभीर है।
जिगना थाना पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो घायल हुए लोग तड़प रहे थे। उन्हें तत्काल पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि पहली प्राथमिकता घायलों का इलाज कराना है। उसके बाद जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाना प्राभारी नीरज कुमार ने बताया कि उदगुवां गांव में हुए झगड़े में कुल 9 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
दरअसल, उदगुवां गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। इसके बाद आज एक पक्ष गांव में ही मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहा था। तभी मौके पर पहुंचे दूसरे पक्ष के लोगों ने रोकने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और जमकर लाठी डंडों के साथ धारदार हथियार चले। घटना के बाद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का इलाज जारी है।
पुलिस के मुताबिक एक पक्ष की और से 45 वर्षीय महेंद्र मिश्रा, 42 वर्षीय मुकेश मिश्रा, 43 वर्षीय अरुण मिश्रा और 50 वर्षीय रामजी मिश्रा घायल है। वहीं दूसरी पक्ष की ओर से मुन्ना पाठक, अशोक पाठक, अवधेश पाठक, शैलेश पाठक और लालाराम पाठक घायल है। जिनमे महेन्द्र मिश्रा और अरुण मिश्रा को गंभीर चोटें आई है।
Source link