संतोषी माता तालाब में की छठ पूजा: श्रद्धालुओं ने अस्ताचल के सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख- समृद्धि की कामना

[ad_1]

सतना3 घंटे पहले

पूर्वांचल और बिहार का लोक पर्व डाला छठ सतना में भी आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। रविवार को शहर के संतोषी माता तालाब में श्रद्धालुओं का मेला लगा जहां धूमधाम से गाजे बाजे के साथ छठ माता की पूजा अर्चना कर अस्त होते सूर्यनारायण को अर्घ्य समर्पित किया गया।

नहाय खाय के साथ शुरू हुए डाला छठ पर्व पर व्रती महिलाओं ने सपरिवार सतना शहर के संतोषी माता तालाब के तट पर पहुंची। यहां पूजा अर्चना की और जल में खड़े होकर सूर्यदेव को अर्घ्य समर्पित किया। पूजा के लिए व्रती महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ पूजन सामग्री लेकर मंगल गीत गाते हुए पहुंचीं। घर के पुरुष सदस्य छठ माता के लिए पकवानों और फलों से भरा डला सिर पर उठाए नंगे पांव पूजा स्थल पर आए। पूजा स्थल पर मंगल गीत गूंजू, तो खूब आतिशबाजी भी हुई। अब सोमवार को तड़के व्रती महिलाएं पुनः अर्घ्य देंगी और उसके बाद तीन दिन तक चलने वाला यह कठिन व्रत पूर्णता को प्राप्त करेगा।

महापौर, कलेक्टर रहे मौजूद

पूजा स्थल संतोषी माता तालाब के तट पर छठ पूजा समिति, नगर निगम प्रशासन और पुलिस ने सफाई, प्रकाश,पेयजल और सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। महापौर योगेश ताम्रकार, कलेक्टर अनुराग वर्मा, एसपी आशुतोष गुप्ता तथा निगमायुक्त राजेश शाही स्वयं पूजा के इंतजामों पर नजर बनाए हुए थे। तालाब के तट पर सुरक्षा के लिए जहां पुलिस बल की तैनाती की गई थी वहीं पानी मे बोट पर होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम को निगरानी का जिम्मा सौंपा गया था।

छठ पूजा की बधाई दी

आयोजन स्थल पर उद्घोषणा मंच भी बनाया गया था। छठ पूजा समिति की तरफ से यहां व्रतियों के अर्घ्य के लिए प्रति वर्ष दूध का इंतजाम भी किया जाता है। सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा,पूर्व आयोग सदस्य एवं छठ पूजा समिति के संरक्षक लक्ष्मी यादव के अलावा सुरेंद्र शर्मा, केएल यादव, महेंद्र त्रिपाठी, कौशलेंद्र द्विवेदी, प्रभुदयाल शर्मा आदि ने संतोषी माता तालाब पहुंच कर लोगों को छठ पूजा की बधाई दी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button