सीहोर मौसम अपडेट: अभी रात में ठंड और दिन में गर्मी, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री हुआ दर्ज

[ad_1]
सीहोर23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सीहोर जिले में बुधवार से ठंड ने दस्तक दे दी है न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकी अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। इस वर्ष बारिश अधिक हुई और पिछले वर्ष की तुलना में ठंड भी देर से शुरू हुई है।
जानकारी के अनुसार इस वर्ष सीहोर जिले में रिकार्ड बारिश दर्ज हुई है और लगातार बारिश के सिस्टम बनते रहे जिसके कारण ठंड नवम्बर के दूसरे सप्ताह से महसूस होना शुरू हुई है।
पिछले वर्ष विजयदशमी के दिन से ही ठंड शुरू हुई थी लेकिन इस साल नवम्बर के दूसरे सप्ताह तक गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे अब हवा की दिशाएं बदल गई है जिससे ठंड ने अब दस्तक दे दी है और बीती रात से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है।
शासकीय आर.ए.के कॉलेज में स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. तोमर ने बताया की जो पूर्व अनुमान प्राप्त हुआ है उसके अनुसार आसमान साफ रहेगा और तापमान में गिरावट दर्ज होगी।
डॉ तोमर ने बताया की अभी रात में न्यूनतम तापमान गिर रहा है कुछ दिनों बाद दिन में भी ठंड अपना असर दिखाना शुरू करेगी।
Source link