दतिया में ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर: बहन की मौके पर हुई मौत, भाई गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

[ad_1]

दतिया2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दतिया के सेवढ़ा कस्बा में रविवार दोपहर लगभग तीन बजे एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सेवाढा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से भाग निकला।

गांव रानियापुरा निवासी 35 वर्षिय महिला ममता पति रामकुमार प्रजापति आशा कार्यकर्ता है, जो दोपहर करीब तीन बजे अपने भाई दीपक प्रजापति के साथ बाइक पर सवार हो कर सेवढ़ा आ रही थी। तभी रास्ते मे देभई रोड पर रामपुरा गांव की मोड़ के समीप रेड कलर की महिंद्रा ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए, सीधी बाइक को टक्कर मार दी।

इस हादसे में बाइक सवार दोनों भाई-बहन सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए। जिनकी राहगीरों ने मदद करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर सेवढ़ा अस्पताल पहुँची। जहाँ डॉक्टरों ने ममता को मृत घोषित कर दिया और दीपक का उपचार जारी है। वही ट्रैक्टर चालक मौके का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब हो गया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button