विजयादशमी पर विसर्जन: नौ दिवसीय आराधना के बाद की माता प्रतिमाएं विसर्जित

[ad_1]
नीमच25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर शहर के लगभग 100 से अधिक स्थानों पर माता की मूर्ति स्थापित की गई थी और कई बड़े पांडाल भी आयोजन समिति द्वारा लगाए गए थे जहां गरबा नृत्य की प्रस्तुतियां हुई नौ दिवसीय माता की आराधना के बाद बुधवार को विजयादशमी के दिन शहर के संजीवनी तालाब, जाजू सागर बांध, शिव घाट, नीलकंठ महादेव, किलेश्वर महादेव, व नीमच सिटी बंदे की पाल सहित अन्य स्थानों पर माता की प्रतिमा विसर्जन स्थल बनाए गए थे जहां जहां माता की मूर्तियां विसर्जित की गई।
यहां नगर पालिका द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे जहां नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा मूर्ति विसर्जन के लिए आनेवाले लोगों से मूर्ति लेकर बड़े आदर सत्कार के साथ मूर्ति विसर्जन किया गया। वहीं जिला प्रशासन की ओर से भी तहसीलदार विवेक गुप्ता ने मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।


Source link