National

तेज रफ्तार पिकअप ने दिव्यांग भृत्य को कुचल डाला, आरोपी वाहन लेकर मौके से फरार…

जशपुर,29सितम्बर। शहर के बिरसामुंडा चौक के पास स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के सामने तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क पार कर रहे दिव्यांग भृत्य को कुचल दियादुर्घटना में भृत्य की उपचार के दौरान मौत हो गईघटना के बाद आरोपी पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। शहर के व्यस्त सड़क पर हुई इस दुर्घटना के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के मुताबिक पुस्तक यात्रा का वाहन जशपुर पहुंचा था।

यह भी पढ़े:-PM नरेन्द्र मोदी ने सूरत में कई परियोजनाओं का किया शुभारंभ, रैली को कर रहे संबोधित

नगरपालिका कार्यालय के सामने स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ विद्यालय में पुस्तक यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में स्कूल में पदस्थ दिव्यांग भृत्य श्रीराम शामिल थाकार्यक्रम समाप्ति के बाद वह कुछ सालाना लेने के लिए सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान बिरसामुंडा चौक से जैन मंदिर की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद पिकअप चालक तेज रफ्तार से वाहन लेकर मौके से भाग निकला। आसपास की लोगों की मदद से श्रीराम को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। श्रीराम ग्राम बरटोली का निवासी था।

Related Articles

Back to top button