Chhattisgarh

तेजस योग मंदिर एवं मेडिटेशन सेंटर का भव्य शुभारम्भ विधायक ब्यास कश्यप द्वारा संपन्न

जांजगीर चांपा। क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित योगा सेंटर का शुभारम्भ आज विधायक ब्यास कश्यप के करकमलों द्वारा विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में डॉक्टर स्थानीय नागरिक, समाजसेवी जनप्रतिनिधि गण व्यापारी गण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ भजन दीप प्रज्वलन एवं मंत्रोच्चार के साथ किया गया। विधायक श्री कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में योग स्वस्थ जीवन का आधार बन चुका है। नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी सुदृढ़ होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।

योगा सेंटर के संचालिका ने बताया कि यहां पर विभिन्न प्रकार के योग, प्राणायाम एवं ध्यान की कक्षाएं संचालित की जाएंगी, जिससे सभी आयु वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया एवं सभी को योग के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
ज्ञात हो शहर के बीच में स्थित बी टी आई चौक जांजगीर में योग प्रशिक्षिका मीता यादव ने बेहतर स्वस्थ शरीर के उद्देश्य से योग एवं मेडिशन सेंटर का सेवा प्रारंभ किया है शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक ब्यास कश्यप जी अति विशिष्ट अतिथि के डी महंत जी रहे जिन्होंने फीता काटकर शुभारम्भ किया वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर ने संचालिका को महिला शशक्ति करण का बहुत बड़ा उदाहरण बताया उन्होंने कहा आशा ही नहीं विश्वास है बहन के नेतृत्व में शहर को बेहतर योग लाभ निश्चित रूप से मिलेगा कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि डॉ रंजीत मोदी विशिष्ट अतिथि डॉक्टर लोकेंद्र कश्यप जी ने कहा हमारे पास प्रतिदिन शारीरिक जकड़न व अवसाद से पीड़ित सैकड़ो मरीजों का आना होता है जिन्हें इलाज के साथ-साथ योगाभ्यास व मेडिटेशन की आवश्यकता होती है लेकिन शहर में इस कार्य को करने के लिए कोई विशेष अनुभवी योगा सेंटर के नहीं होने के वजह से हमें भी इसकी कमी महसूस होती थी मैं अपने मरीज को नियमित योग के लिए सलाह देता हूं लेकिन इसकी व्यवस्था यहां नहीं थी तेजस योग मंदिर के शुभारंभ से हमारे शहर में इसकी कमी दूर होगी और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा व्याख्याता व समाजसेवी श्री दीपक यादव जी सचिव जिला स्काउट गाइड ने लोगो से योग लाभ लेने अपील करते हुए अपने दिनचर्या में इसे शामिल करने आग्रह किया व बधाई प्रेषित किया , नैक मिट कंप्यूटर अकादमी के संचालक व बिल्डिंग मालिक महेन्द्र राठौर जी ने संचालन मे सहयोग करने की बात कही डॉक्टर अमित केसरवानी जी, किशन आदित्य श्री स्टडी हब के संचालक प्रियांश तिवारी जी आरिफ मनिहार जी संगीत शिक्षक हर प्रसाद बंजारे सहित आकाश तिवारी गोलू यादव राहुल पाण्डेय गौरव राठौर शंकर जायसवाल व बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित रहे संचालक व आभार अंशु यादव ने किया।

Related Articles

Back to top button