तीन निकायों में 27 सिंतबर को मतदान: तीनों निकायों में 167 उम्मीदवारों के लिए 42099 मतदाता करेंगे वोटिंग

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Khargone
- Bhikangaon, Maheshwar And Mandleshwar Will Vote For City Government On 27th, 42099 Voters Will Vote For 167 Candidates In All Three Bodies, Roadmap For Assembly Elections Will Be Prepared From Municip
खरगोन11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

खरगोन जिले की तीन नगर निकायों में 27 सितंबर को नागरिक नगर सरकार चुनने के लिए मतदान करेंगे। तीनों निकायों में कुल 167 उम्मीदवार मैदान में है। इन नगर निकाय चुनाव से ही आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव का रोडमेप तैयार होगा। क्योंकि महेश्वर, मंडलेश्वर और भीकनगांव में भाजपा और कांग्रेस की प्रतिष्ठादाव पर है। क्योंकि इन नगर निकायों में चुनाव जीतने के लिए भाजपा के दिग्गजतों ने ताकत झोक दी है।
वहीं कांग्रेस के विधायकों ने भी मैदान में उतर कर प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे। 27 सितंबर को मतदान के बाद ही चुनाव परिणाम आने बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि किसके सर जीत का सहेरा बंधेगा। इस बार दोनों पार्टियों के बागी भी मौदान में है। जिससे त्रिकोणीय मुकाबले का अंदेशा बना हुआ है। निकाय निर्वाचन अंतर्गत नगर परिषद भीकनगांव में मंगलवार मतदान होने से यहां को लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार का आयोजन नहीं होगा। इसके लेकर एसडीएम शिराली जैन ने आदेश जारी किए हैं।
भीकनगांव नगर परिषद की जानकारी
भीकनगांव नगर परिषद में कुल 15 वार्ड है। यहां पर 20 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। नगर में 12930 कुल मतदाता है। जिसमें 6423 पुरुष और 6505 महिलाए एवं दो अन्य मतदाता है। चुनाव में कुल 74 प्रत्याशी मैदान में है। यहां सबसे अधिक बागी और निर्दलीय उम्मीद्वार मैदान में है। भीकनगांव में चुनाव प्रचार के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी पहुंचे थे। वहीं कांग्रेस की विधायक झूमा सोलंकी भी लगातार क्षेत्र में सक्रिय रही। इस बार मैदान में बागी प्रत्याशी के रुप में पूर्व नप अध्यक्ष ममता सुभाष जायसवाल और उनकी बहू भी मैदान में है। वहीं कई पूर्व पार्षद भी निर्दलीय रुप से चुनाव लड रहे है। भीकनगांव नगर परिषद पर पिछले 10 वर्षों से भाजपा का कब्जा रहा है।
महेश्वर नगर परिषद की जानकारी
महेश्वर नगर परिषद में कुल 15 वार्ड है। यहां पर 30 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। नगर में 19639 मतदाता है। इसमें 9825 पुरुष और 9814 महिलाएं है। महेश्वर नगर निकाय में 54 प्रत्याशी मैदान में है। यहां के वार्ड 7 के प्रत्याशी को निविरोध चुन लिया गया। यहां भाजपा के प्रत्याशियों के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रोड शो किया था। कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए विधायक विजयलक्ष्मी साधौ ने भी पूरी ताकत झोक दी है। फिलहाल महेश्वर नगर निकाय पर कांग्रेस का कब्जा था।
मंडलेश्वर नगर परिषद की जानकारी
मंडलेश्वर नगर परिषद में कुल 15 वार्ड है। यहां पर 17 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। नगर में कुल 9530 मतदाता है। इसमें 4708 पुरुष, 4821 महिलाएं और 1 अन्य मतदाता है। यहां 39 प्रत्याशी मैदान में है। मंडलेश्वर विधायक विजयलक्ष्मी साधौ का गृहग्राम है। यहां फिलहाल नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा था। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रोड-शो किया था। भाजपा मंडलेश्वर में फिर से इतिहास दोहराना चाहेगी। वहीं कांग्रेस जीत के लिए लगी हुई है। चुनाव परिणाम आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
Source link