तिरंगे का अपमान पर प्रशासन बेखबर: कही फटे तो कही आड़े हो गए- रंग फीका पड़ा, आजादी का अमृत महोत्सव के तहत घर-घर लगे थे तिरंगे

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Neemuch
- If Torn Somewhere, They Got Stuck Somewhere The Color Faded, The Tricolor Was Installed From House To House Under The Elixir Of Freedom
नीमच32 मिनट पहले
आजादी का अमृत महोत्सव 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर शासन द्वारा हर-घर तिरंगा अभियान की शुरुआत 11 अगस्त से 17 अगस्त तक की गई थी।
इस दौरान जिला प्रशासन जनप्रतिनिधि और सामाजिक संस्थाओं ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया,तिरंगा अभियान को सफल बनाने कई प्रतियोगिताए और रैली भी आयोजित हुई, जिसका परिणाम यह रहा कि हर-घर तिरंगा अभियान को लेकर घर-घर चौराहों-चौराहों वाहनों सहित अन्य भवनों पर तिरंगे भी लहराए गए।
वहीं, अभियान के बाद प्रशासन और जागरूक संस्थाओं द्वार आम नागरिकों से अपील भी की गई कि अभियान के दौरान लगाए तिरंगे सम्मान से उतार कर घरों में रखें। लेकिन विडंबना यह रही कि अभियान गुजरे एक माह से ऊपर बीत चुका है। आज भी कई चौराहों निजी भावनों पर तिरंगे लहरा रहे है। जिनमें कुछ फट चुके है कुछ आड़े हो गए है। तो कुछ का कलर भी फीका पड़ चुका है। ऐसे में जिला प्रशासन को चाहिए कि शहर में हो रहे तिरंगों के अपमान को रोका जाए और जागरूकता फैलाकर शहर में विभिन्न स्थानों पर लहरा रहे तिरंगों को ससम्मान उतरवाकर उन्हें संभाल कर रखवाया जाए।
एसडीएम ममता खेड़े ने बताया कि हमने इसकी जानकारी आमजन को दे दी थी कि हर घर तिरंगा अभियान 17 अगस्त तक है, उसके बाद आपके घर और ऑफिस पर लगे तिरंगों को स-सम्मान उतारकर रखें। कई स्थानों पर अभी तिरंगा लगा हुआ। जानकारी मिली है जल्द ही विभाग के कर्मचारियों को आदेशित कर उन्हें उतारा जाएगा।
Source link