ताप्ती नदी में डूबने से मौत का मामला: होमगार्ड जवान का सुबह 10 बजे मिला शव, मामा ने कहा- शराब पीने का था आदी

[ad_1]

बुरहानपुर (म.प्र.)32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ताप्ती नदी के राजघाट क्षेत्र में पानी में डूबने से एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। परिजन को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पानी से निकलवाकर पोस्टमार्टम किया। शव परिजन के सुपुर्द किया गया। मामले की जांच की जा रही है।

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे होमगार्ड जवान रामचंद सावकारे का पुलिस ने राजघाट से शव बरामद किया। बताया जा रहा है कि उनकी मौत ताप्ती नदी में डूबने से हुई। मृतक के मामा कडु ने कहा कि वह शराब पीने का आदी था। यह हादसा कैसे हुआ हमें पता नहीं है। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उनका शव गोखाखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। जिला अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया गया। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button