ताप्ती नदी खतरे के निशान के करीब पहुंची: इस सीजन में 5वीं बार नदी उफान पर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, लोगों से की यह अपील

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Burhanpur
  • For The 5th Time In This Season, The River Is In Spate, The Administration Has Issued An Alert, This Appeal To The People

बुरहानपुर33 मिनट पहले

बुरहानपुर में इस सीजन में 5वीं बार ताप्ती नदी उफान पर है। दो दिन से हो रही बारिश के कारण ताप्ती नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा था। शाम होते होते यह खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है यहां स्थित लाल देवल मंदिर आधे से ज्यादा डूब गया है। इधर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। किनारे पर रहने वाले लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

एसडीएम दीपक सिंह चौहान ने बताया कि ताप्ती नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। आसपास की बस्तियों में रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है। साथ ही किनारों के पास किसी को भी आने जाने से रोका जा रहा है। वहीं, मछुआरों और लकड़ी पकड़ने वाले लोगों को भी ताकीद की गई है कि वह नदी के करीब न जाएं।

छोटे पुल को छूने लगा है ताप्ती नदी का पानी

शाम करीब 6 बजे ताप्ती नदी का पानी छोटे पुल को छूने लगा। इस पुल पर काफी लोग नजर आए जो यह नजारा देखने पहुंचे थे। वहीं प्रशासन ने यहां होमगार्ड जवानों की ड्यूटी भी लगा दी है।

बुरहानपुर में 35 मिमी बारिश दर्ज की गई

सहायक अधीक्षक भू.अभिलेख खुमान सिंह चौहान ने बताया कि जिले में इस साल 01 जून 2022 से अब तक 979.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें 12 सितम्बर 2022 के अनुसार बुरहानपुर में 35.0 मिमी, नेपानगर में 35.0 मिमी व खकनार में 55.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में बुरहानपुर में 648.2 मिमी, नेपानगर में 667.8 मिमी तथा खकनार में 660.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button