केसरिया तेरा इश्क है पिया…पर दिग्विजय सिंह का डांस: गृहमंत्री मिश्रा बोले- धारदार चाल बनी रहे

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Bharat Jodo Yatra, Video Of Digvijay Singh’s Dance Latest Updates, Madhya Pradesh Hindi News, Home Minister Narottam Mishra

भोपाल8 मिनट पहले

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा के ब्रेक के दौरान डांस करते दिखे। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। यात्रा मध्य प्रदेश के करीब पहुंच गई है। महाराष्ट्र और MP बॉर्डर पर यात्रा को दो दिन का ब्रेक देकर राहुल गांधी गुजरात चुनाव प्रचार के लिए गए हैं।

यात्रा के विराम के बीच दिग्विजय सिंह का डांस VIDEO सुर्खियों में है। इसमें वे भारत यात्रियों के साथ शोले मूवी के सॉन्ग ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे…’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। दिग्विजय इस यात्रा के समन्वयक भी हैं। दिग्गी के डांस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- आपकी धारदार चाल ऐसी ही बनी रहे आदरणीय…।

ये बोले नरोत्तम मिश्रा…
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- उनका (दिग्विजय) उमंग भरा डांस और खुशी से दमकता चेहरा, आपकी धारदार चाल ऐसे ही बनी रहे आदरणीय…। कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंघर पर रेप केस दर्ज होने के बाद से BJP कांग्रेस नेताओं पर लगातार हमलावर है। नरोत्तम का यह बयान इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, दिग्विजय सिंह के साथ उमंग के रिश्तों की खटास भी पुरानी है।

उमंग, दिग्विजय पर लगा चुके हैं गंभीर आरोप
उमंग सिंघार प्रदेश की पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस की कद्दावर नेत्री जमुना देवी के भतीजे हैं। उमंग ने राजनीति का ककहरा बुआ जमुना देवी से सीखा। राजनीति के जानकार बताते हैं कि जमुना देवी की राजनीतिक क्षेत्र में हमेशा दिग्विजय सिंह से तल्खी बनी रही। कई मर्तबा जमुना देवी और दिग्विजय सिंह की ठनी, लेकिन फिर भी वे आदिवासी वर्ग में अपनी मजबूत पैठ के चलते कांग्रेस में अहम पदों पर रहीं। उमंग सिंघार भी उनकी राह पर चल रहे हैं। मंत्री रहते हुए उमंग ने दिग्विजय सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। दिग्गी पर उमंग ने शराब और रेत के कारोबार में शामिल होने के आरोप लगाए थे।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश करीब महाराष्ट्र बॉर्डर पर आ चुकी है। राहुल गांधी दो दिन के लिए गुजरात चुनाव प्रचार में गए हैं। ऐसे में यात्रा को ब्रेक दिया गया है। इसी ब्रेक के दौरान कैम्प में दिग्विजय सिंह ने भारत यात्रियों के साथ डांस किया।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश करीब महाराष्ट्र बॉर्डर पर आ चुकी है। राहुल गांधी दो दिन के लिए गुजरात चुनाव प्रचार में गए हैं। ऐसे में यात्रा को ब्रेक दिया गया है। इसी ब्रेक के दौरान कैम्प में दिग्विजय सिंह ने भारत यात्रियों के साथ डांस किया।

भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री की तारीख बदली, अब 23 नवंबर को MP में पहुंचेगी

मप्र में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को प्रवेश करेगी। पहले इसे 20 नवंबर को आना था। बुधवार को महाराष्ट्र के मालेगांव में मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह, अजय सिंह राहुल, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया ने राहुल गांधी के साथ बैठक की। इस बैठक में यह फैसला हुआ कि मप्र में एंट्री के तुरंत बाद दो दिन का ब्रेक न किया जाए। मप्र कांग्रेस के नेताओं ने सुझाव दिया कि एमपी में यात्रा पूरे उत्साह के साथ प्रवेश करे। यदि यात्रा मप्र में एंट्री करने के बाद ही दो दिन का ब्रेक करेगी तो कार्यकर्ताओं का उत्साह धीमा पड़ सकता है। लिहाजा यात्रा 23 नवंबर को सुबह बुरहानपुर के बोरदली गांव से शुरु हो।

ये भी पढ़िए…

क्रिकेट खेलते आया था वीडियो

दो हफ्ते पहले भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो सामने आया था। इसमें दिग्विजय सिंह फुर्सत के पलों में क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिग्विजय दौड़ लगाकर बॉलिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके पुत्र जयवर्धन सिंह ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button