Chhattisgarh

डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस मुरमुन्दा मंडल में मनाया गया

अहिवारा, 23 जून 2025/ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजपा जिला द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस आज मुरमुन्दा मंडल में मनाया गया।

वह भारत के एक महान सपूत थे,जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। वह भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे और उन्होंने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए संघर्ष किया।

डॉ. मुखर्जी के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व भिलाई जिला अध्यक्ष व बलिदान दिवस कार्यक्रम के मंडल के प्रभारी बड़े भैया ब्रजेश बिचपुरिया, मुरमुन्दा मंडल संयोजक जनक लाल साहू, मुरमुन्दा मंडल अध्यक्ष कुमन लाल साहू, अहिवारा मंडल महामंत्री संजय पांडेय, मंत्रीद्वय राजा शर्मा मंत्री रामायण द्विवेदी, मंत्री मन्नूलाल लाल साहू, अन्य पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष सुंदरलाल साहू, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रेमलाल साहू, जयराम धीवर, संतन यादव, डॉ राजेंद्र साहू, भाजपा युवा मोर्चा अहिवारा मंडल अध्यक्ष प्रवेश शर्मा, उपाध्यक्ष परमानंद सिंह राजपूत, भोजराज साहू, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शारदा जांगड़े, ग्राम पंचायत मुरमुन्दा सरपंच पुष्पा साहू, पंच कुसुम लहरे, अंजू नामदेव, नीरा यादव, नागेश्वरी कुर्रे, प्रेमा जांगड़े, अनीता सिकट, रामनारायण साहू, द्वारिका प्रसाद वर्मा, ग्राम पंचायत मुरमुन्दा पूर्व सरपंच परमानंद साहू, ग्राम पंचायत गोढ़ी पूर्व सरपंच गोपी साहू, डॉ राधेश्याम साहू, डॉ मन्नूलाल साहू एवं भारतीय जनता पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ता मुरमुन्दा मंडल में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button