डॉक्टर की कोशिश से बची महिला की जान: सांप के जहर से दिमाग ने काम करना कर दिया बंद, 6 घंटे तक चला इलाज

[ad_1]
सीहोर29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सांप के डसने के बाद डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत से महिला की जान बचा ली। दरअसल, सांप का शिकार होने के बाद महिला का दिमाग काम करना बंद कर चुका था। सांसें भी ठीक से नहीं चल रही थी, लेकिन ट्रॉमा सेंटर में भर्ती होने के बाद डॉक्टर बीके चतुर्वेदी तत्काल मरीज को देखने आए और उनकी जान बचाई।
डॉक्टर की कोशिशों से बची महिला
पहले 23 साल की धापूबाई का इलाज इछावर अस्पताल में चल रहा था। ट्रॉमा सेंटर आते-आते महिला की प्लस काफी धीमी हो गईं थी। जिसके बाद डॉ. बीके. चतुर्वेदी ने इसे देखते ही हाथों-हाथ वैंटिलेटर मशीन लगाई और इलाज शुरूू किया। करीब 5-6 घंटे तक डॉ. चतुर्वेदी इसके पास ही बने रहे और इस दौरान लगातार कई इंजेक्शन, बोटल चढ़ाई।
अलग से ऑक्सीजन भी लगाई गई। इसके बाद धीरे-धीरे धापूबाई की चेतना वापस लौट आई। डॉक्टर की कोशिशों के बाद महिला नया जीवन मिल पाया।
Source link