डॉक्टर्स ने सीखे आपदा से बचने के उपाय: होमगार्ड SDRF की टीम ने डॉक्टर्स को सिखाएं बचाव के गुर, अस्पताल में आयोजित हुआ सेमिनार

[ad_1]

दमोह6 घंटे पहले

दमोह जिला अस्पताल में सोमवार शाम होमगार्ड की SDRF की टीम के प्रशिक्षित कर्मियों ने डॉक्टर्स और स्वास्थ्य अमले को आपदा से बचने के उपाय बताए।

मास्टर ट्रेनर ने एक कार्यशाला के दौरान सभी डॉक्टर और स्वास्थ्य अमले को बताया कि वह किस तरह आगजनी की घटनाओं से खुद को और अपने मरीजों को बचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आपदाएं आती हैं, तो हजारों लोगों की मौत होती है, लेकिन इसी में जापान एक ऐसा देश है। जहां हर घंटे भूकंप के झटके आते हैं, लेकिन वहां एक भी मौत नहीं होती है। क्योंकि उन्होंने सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता कर लिए हैं और सभी को आपदा से बचने की जानकारी होती है।

हमें भी आपदा से बचने की जानकारी होना चाहिए। होमगार्ड डिस्ट्रिक कमांडेंट प्राची दुबे ने बताया कि शासन के निर्देश हैं कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों में जाकर स्टॉफ को आपदा से बचने के उपाय सिखाए जाएं। उन्होंने कहा कि बीते समय कई अस्पतालों में आगजनी जैसी घटनाएं हुई है। उनसे बचने के क्या बेहतर तरीके हो सकते हैं और कैसे जनहानि रोकी जा सकती है, वह सभी तरीके यहां डॉक्टर और स्वास्थ्य के अन्य स्टॉफ को सिखाए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button